फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हिंसा में झुलसने के लिए प्रदेश को छोड़ देती है भाजपा: अभय

हिंसा में झुलसने के लिए प्रदेश को छोड़ देती है भाजपा: अभय

Sat, 02 Sep 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
हिंसा में झुलसने के लिए प्रदेश को छोड़ देती है भाजपा: अभय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
भाजपा सरकार ने वोट बैंक के चलते रामपाल प्रकरण, आरक्षण व डेरा प्रकरण के दौरान प्रदेश को हिंसा की आग में झुलसने को छोड़ दिया। इन तीनों मामलों में प्रदेश सरकार की विफलता किसी से छिपी हुई नहीं है। उक्त बात इनेलो नेता अभय चौटाला ने कही। वे शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्त्ताओं को भिवानी में होने वाली चौधरी देवीलाल जन्मदिवस रैली का न्योता देने पहुंचे थे।
उन्होंने मुख्यमंत्री पर बरसते हुए कहा कि अनुभवहीन मनोहर लाल खट्टर हर मामले में हरियाणा को सेना के हवाले कर देते हैं। हर मामले में सेना को बुलाकर प्रदेश की पुलिस का मनोबल तोड़ने का काम खट्टर सरकार कर रही है। अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, प्रदेश में अपराधियों का बोल बाला है। चौटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से हरियाणा का किसान, व्यापारी, मजदूर, कर्मचारी व आमजन परेशान हैं।
विज्ञापन

एसवाईएल नहर का निर्माण, पेंशन 2000 प्रतिमाह देने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, 24 घंटे बिजली व पानी देने, बेरोजगारों को रोजगार देने सहित अनेक वादे पूरे नही करके खट्टर सरकार ने प्रदेश के सभी वर्ग से वादाखिलाफी करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भिवानी में 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल के जन्म दिवस पर आयोजित सम्मान दिवस समारोह रैली ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी पूर्ण सिंह डाबड़ा, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, युवा जिलाध्यक्ष संजय कबलाना, झज्जर हलकाध्यक्ष राकेश जाखड़, बेरी हलकाध्यक्ष बलराज खरहर, बहादुरगढ़ हलकाध्यक्ष राजबीर परनाला, जिला कार्यालय सचिव पवन धनखड़, प्रीतम कुकड़ोला सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed