{"_id":"5984cc344f1c1b1f3f8b4657","slug":"171501875252-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताश खेलते शिक्षकों का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताश खेलते शिक्षकों का वीडियो हुआ वायरल
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में ताश खेलते शिक्षकों का वीडियो वायरल
चरखी दादरी।
गांव फतेहगढ़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक के शिक्षकों का स्कूल में ताश खेलते हुए सोशल साइट पर एक वीडियो वायरल हुआ है। शिक्षा विभाग अधिकारियों ने अपने स्तर पर इसकी जांच शुरू कर दी है।
जिले के दादरी द्वितीय ब्लॉक के तहत गांव फतेहगढ़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का स्कूल भवन में ताश खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में स्कूल प्राचार्य द्वारा भी ताश खेलने की चर्चा हैं। शुक्रवार देर सांय यह वीडियो वायरल होने के बाद ये खबर शिक्षा विभाग अधिकारियों तक भी पहुंच गई। शिक्षा विभाग अधिकारियों ने स्कूल के प्राचार्य से बात कर मामले की जानकारी ली। शिक्षा विभाग अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
== वर्जन--
= शिक्षकों का ताश खेलते हुए का यह वीडियो छह-सात माह पुराना हो सकता है। शायद उस दिन स्कूल में बच्चों की छुट्टी थी लेकिन विभाग ने शिक्षकों को स्कूल में बुला रखा था। स्कूल में शिक्षकों व उनके द्वारा ताश खेले जाने वाली ऐसी कोई बात नहीं है। वीडियो पर वायरल तस्वीरों में कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
स्कूल प्राचार्य वीके श्योराण
वर्जन-
उन्हें भी किसी ने फोन के जरिए सूचना दी कि फतेहगढ़ स्कूल शिक्षकों का ताश खेलते हुए का वीडियो वायरल हुआ है। अगर यह मामला सही पाया जाता है तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बीईओ कुलदीप फौगाट, दादरी ब्लॉक
वायरल हुए वीडियो में ताश खेलते शिक्षक।