{"_id":"65ec89a73b24035f3201386d","slug":"17-thousand-357-cases-settled-with-mutual-consent-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108583-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आपसी सहमति से निपटे 17 हजार 357 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आपसी सहमति से निपटे 17 हजार 357 मामले
Sat, 09 Mar 2024 09:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 09 Mar 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 23757 मामले रखे गए, जिसमें से 17357 मामलों का निपटारा हुआ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार बंसल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन फिजिकल व वर्चुअल दोनों माध्यमों से किया गया। लोक अदालत में झज्जर व बहादुरगढ़ की सभी रेवन्यू व न्यायिक अदालतों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त पीएलए (पीयूएस) में भी लोक अदालत का आयोजन 5 मार्च को किया गया था। लोक अदालत में कुल 23757 मामले रखे गए, जिसमें से 17357 मामलों का निपटारा हुआ। कुल सेटलमेंट राशि 6 करोड़ 20 लाख 76 हजार 128 रुपये रही। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने कहा कि लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक लोगो को उठाना चाहिए, क्योंकि लोक अदालत में मामले का निपटारा आपसी सहमति से होता है। इससे समय व धन की बचत होती है व आपसी सौहार्द भी बना रहता है। पीठासीन अधिकारियों ने विभिन्न विभागों जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, बिजली विभाग,आदि के कार्य की सराहना की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार बंसल ने लोक अदालत के सफल आयोजन पर सभी का धन्यवाद किया।