फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   164 corona infected in one day for the first time

पहली बार एक दिन में 164 कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 20 Apr 2021 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
164 corona infected in one day for the first time
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है उससे एक बार फिर से हालात नाजुक बनते जा दे रहे हैं। अप्रैल में अब तक के आंकड़ों को देखा जाए तो सोमवार को जिले में पहली बार एक दिन में 164 कोरोना संक्रमित केस आए हैं। इनमें 29 सरकारी कर्मचारी व 25 विद्यार्थी शामिल हैं। अकेले अप्रैल में अब तक की बात की जाए तो जिले में 1516 केस कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं। सोमवार को सवास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 116 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 855 हो गई है। संक्रमितों का आंकड़ा हर रोज बढ़ता जा रहा है। फिलहाल तक अस्पतालों में बेड व ऑक्सीजन की कमी नहीं है। सोमवार सुबह तक 581 में से 180 बेड पर कोरोना संक्रमित लोग भर्ती हैं। अब तक 7563 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 6604 लोगों ने कोरोना का मात दी है।
विज्ञापन

टीकाकरण शिविर लगाए 3391 को टीके
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण शिविर के दौरान सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभाग की ओर से 3391 लोगों को टीके लगाए गए हैं। अभियान के दौरान 45 साल से ऊपर के लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उक्त आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क टीका लगाए जा रहे है।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल में उड़ रही नियमों की धज्जियां
शहर के सामान्य अस्पताल में सोमवार को नियमों की सरेआम धज्जियां उउ़ती दिखाई दी। चाहे वह कार्ड बनवाने वाली खिड़की हो या दव वितरण की खिड़की। कोरोना की जांच करवाने का स्थान हो या फिर टीकाकरण केंद्र हर तरफ लोगों की भीड़ लगी हुई थी। कहीं भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहने वाला कोई कर्मचारी तक दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाहे घर हो या बाहर, अस्पताल हो या सार्वजनिक स्थान हर जगह सावधानी बरतनी चाहिए। कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। सबसे पहले लोगों को सावधानी बरतनी होगी। इससे अपने आप के साथ-साथ परिवार को भी कोरोना से बचाया जा सके। लोगों को टीकाकरण के लिए और अधिक तेजी से आगे आना चाहिए।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed