फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   साढ़े 13 एकड़ गेहूं और 40 एकड़ की फांस जली

साढ़े 13 एकड़ गेहूं और 40 एकड़ की फांस जली

Sun, 28 Apr 2019 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
साढ़े 13 एकड़ गेहूं और 40 एकड़ की फांस जली
बेरी। शनिवार को दोपहर में कई जगह शॉर्ट-सर्किट के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगाने से किसानों की साढ़े तेरह एकड़ गेहूं की फसल और 40 एकड़ की फांस जलकर राख हो गए। आग लगाने की सूचना किसानों ने दमकल विभाग को दी और सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची ओर कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

आग लगाने से गांव दूबलधन निवासी सुनील पुत्र महाबीर की 10 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव बाघपुर निवासी किसान संदीप, सीलक, कृष्ण, युद्घबीर के करीब 40 एकड़ फांस में आग लग गई। वहीं गांव दूबलधन निवासी किसान धर्म सिंह पुत्र महावीर की एक एकड़ गेहूं की फसल अज्ञात कारणों के चलते जलकर नष्ट हो गई। इसी गांव के किसान मनोज की एक एकड़, सोमबीर की आधा एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बेरी निवासी पवन पुत्र अत्तर सिंह एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं पिछले दो-तीन दिनों में बेरी क्षेत्र में गांव बाघपुर, मातन, दूबलधन में किसानों की फसल जलकर नष्ट हो जाने को लेकर बेरी हल्के के विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादियान ने खेतों में जाकर किसानों से बात की ओर किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा राशि देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed