{"_id":"5ca3bbfdbdec2214173a3173","slug":"161554234365-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में पहले नंबर की दो कुश्ती बराबरी पर छुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में पहले नंबर की दो कुश्ती बराबरी पर छुटी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। दादी सेढ माता के मेले में कादमा गांव में ग्राम पंचायत और मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में धार्मिक कार्यक्रम और कुश्ती का आयोजन किया गया। दंगल में पहले नंबर की दो कुश्ती बराबरी पर छूटी। दोनों में पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। यह कुश्ती हितेश उचट-कासनी और भोला आदमपुर -विक्रम कोटिया के बीच हुआ। वहीं, दूसरे नंबर की कुश्ती पहलवान सुनील के नाम रहा। दंगल में करीब 125 पहलवान भाग लेने पहुंचे।
कादमा आयोजित कुश्ती में चालीस-चालीस हजार का इनाम रखा गया। ये कुश्ती बराबर रहने पर पहलवानों को बराबर इनाम राशि देकर सम्मानित किया गया। दूसरे नंबर की कुश्ती में 31 हजार इनामी राशि तय की गई थी। यह कुश्ती सुनील चोटीवाला और रेशम बाघोत के बीच हुई जिसमें सुनील ने बाजी मारी। वहीं, 500 रुपये के दस कुश्ती और सात सौ के बीस कराए। कुश्ती के दौरान 11-11 हजार रुपये के दो कुश्ती भी कराए गए। पहली कुश्ती साहिल और योगेश के बीच हुआ इसमें साहिल विजेता बना। दूसरी कुश्ती में सुमित को विजयी घोषित किया गया। वहीं, 21 हजार का इनाम अनिल रोहतक ने जीता। कुश्ती महिलाओं के बीच भी कराया गया। निशा व सुमित के बीच आयोजित कुश्ती निशा ने जीता। वहीं, दूसरी कुश्ती में ऊषा ने मेघा को हराया। इसके अलावा महिला पहलवान बबीता ने मनीषा को पटखनी दी। इस मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच कर्ण सिंह, प्रधान सुमेर सिंह, मुन्ना लाल, अनूप, रामनिवास, राजेश, ईश्वर सिंह ठेकेदार उपस्थित थे।
जागरण में कलाकारों ने बांधा समां
कादमा में दादी सेढ माता के मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय सहित बाहर से आए कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। पंकज पिचोपा ने गणेश वंदना करके जागरण की शुरूआत की। इसे बाद रेणू श्योराण, पायल सोनी, सीमा, रवि कादमा व रमेश सोनी कादमा कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। वहीं, दिन के समय मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और माथा टेककर मन्नते मांगी।