फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एसएसपी बोले: सौहार्दपूर्ण माहौल के लिए जनसंपर्क अभियान चलाएं थाना प्रभारी

एसएसपी बोले: सौहार्दपूर्ण माहौल के लिए जनसंपर्क अभियान चलाएं थाना प्रभारी

Mon, 25 Mar 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी बोले: सौहार्दपूर्ण माहौल के लिए जनसंपर्क अभियान चलाएं थाना प्रभारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। एसएसपी अशोक कुमार ने जिले के सभी थाना प्रबंधकों, अपराध जांच शाखा झज्जर व बहादुरगढ़ के प्रभारियों तथा सभी पीसीआर व राइडर्स प्रभारियों के साथ बैठक की। एसएसपी अशोक कुमार ने पुलिस लाइन झज्जर में आयोजित बैठक में सभी थाना प्रबंधकों, पीसीआर व राइडर्स प्रभारियों को जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा दोषियों की धरपकड़ के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश किए। इस दौरान उन्होंने

लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के मद्देनजर सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र में आमजन व मौजिज लोगों से मेलजोल एवं जनसंपर्क के माध्यम से शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त असामाजिक शरारती तत्वों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखने व उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पीसीआर व राइडर्स प्रभारियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने व संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों पर कड़ी नजर रखने के दिशा निर्देश दिए हैं। बैठक में सभी थाना प्रबंधकों को अपने थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर हर संभव कदम उठाते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed