{"_id":"5c607b87bdec22736e4ec898","slug":"161549826951-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम ने दो पावर हाऊसों की बढ़ाई क्षमता, 20 हजार लोगों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम ने दो पावर हाऊसों की बढ़ाई क्षमता, 20 हजार लोगों को होगा फायदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। आने वाले गर्मी में लोगों को बिजली कटों से निजात दिलाने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ने दो पावर हाउसों की क्षमता बढ़ाई है। बुपनियां पावर हाउस के नए ट्रांसफार्मर को चालू कर दिया गया है। जबकि एचएनजी बहादुरगढ़ के पावर हाउस के नए ट्रांसफार्मरों को मंगलवार या बुधवार को चलाए जाने की उम्मीद है। इससे दोनों पावर हाउसों के अंतर्गत आने वाले करीब 20 हजार लोगों को इससे फायदा होगा। बिजली निगम की तरफ से बुपनियां गांव के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए गए है और एचएनजी बहादुरगढ़ के पावर हाउस में 6.3 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया गया है। ताकि गर्मी में लोगों को अधिक लोड के कारण बिजली कटों का सामना न करना पड़े। जबकि बहादुरगढ़ के एचएनजी पावर हाउस में पहले पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए हुए थे। अब इन ट्रांसफार्मरों को हटाकर उनके स्थान पर 6.3 एमवीए की क्षमता वाले दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया हैं।
दस गांवों के लोगों को होगा फायदा
बुपनियां गांव के पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले करीब 10 गांवों के दस हजार से अधिक लोगों को फायदा होगा। इसमें बुपनियां, डाबौदा, छुड़ानी, दुल्हेड़ा, गोयला आदि दस गांव आते हैं। जबकि एचएनजी पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले शहरी क्षेत्र के काफी हिस्से के करीब आठ से दस हजार लोगों को को भी फायदा मिलेगा।
दो पावर हाउसों की क्षमता बढ़ाई गई है। ताकि अधिक लोड के कारण लोगों को बिजली के कटों का सामना न करना पड़े और गर्मी के मौसम में लोगों का शेड्यूल के मुताबिक बिजली उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
एसके जैन, एसई, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर।