फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पारा पहुंचा 45 डिग्री, डीसी ने स्कूलों का अवकाश किया घोषित

पारा पहुंचा 45 डिग्री, डीसी ने स्कूलों का अवकाश किया घोषित

Sun, 27 May 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पारा पहुंचा 45 डिग्री, डीसी ने स्कूलों का अवकाश किया घोषित
पारा पहुंचा 45 डिग्री, डीसी ने स्कूलों में छुट्टी करने का दिया आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। जिले में नौतपा शुरू होते ही पारा 45 डिग्री पर पहुंच चुका है। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले सभी राजकीय व निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला प्रशासन ने 28 से 31 मई तक राजकीय व प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन- चार रोज से तापमान लगातार बढ़ रहा है। लू का प्रकोप बना हुआ है ऐसे में छात्रों को राहत देते हुए ग्रीष्मावकाश से पांच दिन पहले छुट्टी की घोषणा की गई है। पत्र में यह भी निर्देश है कि जिन स्कूलों में यूनिट टेस्ट व अन्य परीक्षाएं चल रही है उन्हें सुबह जल्द ही संपन्न करवा लिया जाए ताकि बच्चों को गर्मी से परेशानी न हो। गर्मी और पावर कट लगने पर स्कूली बच्चों को शिक्षण कार्य में परेशानी आ रही है। स्कूल आने-जाने में भी बच्चे परेशान हो रहे थे। खासकर प्राइमरी स्तर के बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही थी। उपायुक्त ने सभी शिक्षा अधिकारियों को इन निर्देशों की सख्ती से पालना करवाने को कहा गया है।


जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों में यह भी कहा गया है कि अगर किसी स्कूल में परीक्षा चल रही हैं तो परीक्षाएं केवल सुबह के समय ही आयोजित की जाएं।
विज्ञापन

- अजय सिंह तोमर, डीसी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed