फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सेल्फ स्टडी से पाई सफलता, आईएएस बनना चाहती हैं शानू व सलोनी

सेल्फ स्टडी से पाई सफलता, आईएएस बनना चाहती हैं शानू व सलोनी

Sun, 20 May 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सेल्फ स्टडी से पाई सफलता, आईएएस बनना चाहती हैं शानू व सलोनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
नगर स्थित वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा शानू पुत्री नरेंद्र कुमार ने 12वीं विज्ञान संकाय में 500 में से 484 यानी 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप करते हुए जिले भर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्रा शानू आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती है। शानू ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि उसने रोजाना पांच-छह घंटे पढ़ाई की। पूरे साल उसने ट्यूशन नहीं किया और सेल्फ स्टडी से यह मुकाम हासिल किया। शानू का कहना है कि जब भी स्टडी करें तो उस विषय पर पूरा फोकस होना चाहिए। शानू के पिता नरेंद्र एक्स-सर्विसमैन हैं और माता शर्मिला टीचर हैं।

नगर स्थित वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सलोनी ने वाणिज्य संकाय में 500 में 473 यानि 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। छात्रा सलोनी ने बताया कि उसने ट्यूशन नहीं किया, घर पर ही खुद पढ़ाई की। सलोनी ने बताया कि परीक्षा के समय उसने महज तीन से चार घंटे ही तैयारी की और एग्जाम के प्रेशर को खुद पर हावी नहीं होने दिया। सलोनी स्कूल की सहगामी क्रियाओं मेहंदी रचाओ, डांसिंग, पेंटिंग में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही है। सलोनी के पिता अनिल सिंगल व्यवसायी है और माता सुमन सिंगल गृहिणी हैं। सलोनी ने बताया कि वह बीकॉम करने के बाद आईएएस परीक्षा की तैयारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed