{"_id":"5a5e5d494f1c1bcb268b4ceb","slug":"161516133705-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में ही रहेगा प्रारंभ स्कूल, सीएम ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में ही रहेगा प्रारंभ स्कूल, सीएम ने दिया आश्वासन
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
प्रारंभ स्कूल को लेकर सामाजिक संगठनों के कार्यकर्त्ताओं के द्वारा बनाया गया दबाव काम आया है। इसके चलते अब सीएम ने आश्वस्त कर दिया है कि प्रारंभ स्कूल को गुरुग्राम में शिफ्ट नहीं किया जाएगा। मानव उत्थान सेवा संस्था के द्वारा पिछले चार दिन से धरना और प्रदर्शन के लिए अभियान चलाया गया था। इसमें उन्हें दलाल-देशवाल खाप और चाहर खाप का साथ मिला। मानव संस्था के सदस्यों के द्वारा मंगलवार को भी लघु सचिवालय में धरना दिया गया। जिसका नतीजा यह निकला कि मंत्री ओपी धनखड़ ने पार्टी के कार्यकर्त्ताओं के साथ सीएम मनोहरलाल से इस मामले में मुलाकात की। चूंकि प्रारंभ शिक्षण का नया भवन ओपी धनखड़ के हलके बादली के गांव सिलाना में बनना प्रस्तावित है। सीएम ने मुलाकात के दौरान आश्वस्त किया कि प्रारंभ शिक्षण संस्थान को झज्जर से गुरुग्राम स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। जिस पर मानव सेवा संस्था के प्रवीन जांगड़ा का कहना है कि सरकार ने उनकी मांग को पूरा किया है, इसके लिए वे धन्यवाद करते हैं। साथ ही चेताया कि अगर में सरकार ने कोई हेराफेरी करने का प्रयास किया तो वे फिर से आंदोलन के लिए एकजुट हो जाएंगे।