{"_id":"5a4fd2a34f1c1bee6a8b7d3e","slug":"161515180707-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व जातीय व सर्व खाप महापंचायत 7 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व जातीय व सर्व खाप महापंचायत 7 को
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व जातीय व सर्व खाप महापंचायत 7 को
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
चंपापुरी क्षेत्र में स्थित आर्य हिंदी, संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधन, भूमि व अन्य उभरे विवादों के समाधान करने के लिए सात जनवरी को सुबह 11 बजे संस्था परिसर में सर्वजातीय व सर्वखाप महापंचायत आयोजित की जाएगी। सांगवान खाप चालीस के प्रधान सोमबीर सांगवान ने बताया कि महापंचायत में खाप फौगाट, खाप सांगवान चालीस, खाप सतगामा, खाप पंवार, हेली सतनाली खाप, खाप श्योराण, हरियाणा आर्य प्रतिनिधि सभा व क्षेत्र की अन्य सामाजिक संस्थाएं भाग लेंगी। सांगवान ने बताया कि इस क्षेत्र के आम लोगों के सहयोग से 1950 में रोहतक रोड स्थित चंपापुरी में बनाए गए महाविद्यालय में किसी भी प्रकार का विवाद उभरना चिंता का विषय है। यहां शहर में किसी भी शिक्षण संस्था के पास इतनी भूमि नहीं है। इसमें शिक्षा के प्रचार-प्रसार, आम लोगों के बच्चों को उच्च स्तरीय, गुणवत्तापरक व उपयोगी शिक्षा के लिए प्रभावी योजना बनाई जा सकती है। यह संस्था दादरी क्षेत्र के हजारों लोगों के चंदे व सहयोग से बनाई गई है। शुरुआत के कई वर्षों तक इस संस्था का पूरे प्रदेश में नाम रहा था।