फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हाईटेंशन की %टेंशन% से मिलेगी निजात

हाईटेंशन की %टेंशन% से मिलेगी निजात

Sat, 21 Oct 2017 12:58 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन की %टेंशन% से मिलेगी निजात
हाईटेंशन की ‘टेंशन’ से मिलेगी निजात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिजली निगम ने हाईटेंशन की ‘टेंशन’ से निजात दिलाने की तैयारी कर ली है। निगम अधिकारियों ने जिले में लालडोरा की सीमा, तालाब, मंदिर, धर्मशाला, स्कूल व कालेज भवन के उपर से गुजरने वाली हाई वोल्टेज की लाइनों को हटाने की प्लानिंग तैयार की है। इस प्लान पर निगम ने कागजी तौर पर काम शुरू कर दिया है। आए दिन बढ़ रही बिजली करंट संबंधी घटनाओं के मद्देनजर निगम अब इस काम को सिरे चढ़ाने की प्लानिंग में है। इनके अलावा जिस एरिया में भवन निर्माण बाद में हुआ है ऐसेे उपभोक्ताओं को इस्टीमेट डिपोजिट करवाए जाने के बाद ही तारें बदली जा सकेंगी।
जिले के गांवों और शहर के सार्वजनिक भागों में इस समय हाई वोल्टेज की लाइनें गुजर रही हैं। इनसे समय-समय पर हादसे भी होते रहते हैं। अधिकतर गांवों में तालाबों, स्कूल, धर्मशाला और अन्य सार्वजनिक भवन के ऊपर से बिजली की तारें गुजर रही हैं। इतना ही नहीं लालडोरा की सीमा से भी हाई वोल्टेज की तार गुजर रही हैं। प्रत्येक गांव की लाल डोरा सीमा है। इस सीमा में रहकर ग्रामीणों को मकान निर्माण करना होता है लेकिन पिछले कई सालों में आबादी लगातार बढ़ रही है ऐसे में भवन निर्माण भी लगातार हो रहे हैं। अब तो भवन निर्माण लाल डोरा की सीमा से भी बाहर होने लगे हैं। लाल डोरा की सीमा में मकान बनाने के लिए जगह ही नहीं बची है ऐेसे में लोग इस लाल डोरा की सीमा से बाहर गांव के साथ लगते खेतों में मकान बनाने लगे हैं। ऐसे में अधिकतर गांवों में लाल डोरा की सीमा से बाहर भी अब काफी आबादी बढ़ गई है। इसी प्रकार शहर की आबादी बढ़ने पर यहां भी नई कालोनियां आबाद हुई हैं लेकिन नगर परिषद की लाल डोरा सीमा में अब तक कोई बदलाव और विस्तार नहीं किया है। इसकी सीमा का दायरा नहीं बढ़ाया जा सका है। शहर की कई बाहरी कालोनियों में मकानों के ऊपर से बिजली की हाई वोल्टेज की तार गुज रही है लेकिन बिजली निगम ने यह लाइनें कई बाहरी कालोनियों में तो भवन निर्माण से पहले ही डाल दी थी बाद में यहां भवन बने हैं। वैसे अब नगर परिषद बनने पर शहर के लालडोरा की सीमा को बढ़ाए जाने की सख्त जरूरत बनी हुई है।
विज्ञापन


अब निगम ने तैयार की प्लानिंग
अब बिजली निगम ने प्लान तैयार की है। इसके तहत जिले के सभी गांवों में स्थित तालाबों, धर्मशाला भवन, स्कूल, कालेज भवन, लाल डोरा सीमा और अन्य सार्वजनिक भागों से गुजर रही हाई वोल्टेज की तार को हटाया जाएगा। इसके लिए ऐसे स्थान एवं जगह को चिह्नित किया जाएगा। चिह्नित करने के बाद इस्टीमेट तैयार कर इन लाइनों को हटाया जाना है। बिजली निगम जल्द ही इस प्लान को पूरी करने की योजना बना रहा है ताकि आए दिन मिल रही ऐसी शिकायतों का स्थान समाधान हो सके। निगम इस काम को सोच-समझकर प्लान के साथ पूरा करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच बोले: भय के साये से मिलेगी निजात
गांव स्थित मंदिर राजकीय मिडिल स्कूल व तालाब के ऊपर से हाईवोल्टेज की तार गुजर रही हैं। वे दो साल से बिजली निगम अधिकारियों से लिखित में शिकायत करते आ रहे हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। तालाब के समीप बिजली करंट से एक भैंस भी मर चुकी है। गांव में किसी भी ट्रांसफार्मर पर जीओ स्विच भी नहीं है ताकि हादसा होने पर लाइन को काटा जा सके। अगर निगम इन हाईवोल्टेज की तार को हटा देता है तो ग्रामीण निगम के प्रति आभारी रहेंगे। - राजकरण, सरपंच, गांव पांडवान
::
गांव के सरकारी स्कूल से सटते हाई वोल्टेज की तार गुजर रही है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। इसी प्रकार गांव में बने तालाब के ऊपर से भी यह हाईवोल्टेज की लाइन गुजर रही हैं। उन्होंने निगम अधिकारियों को लिखित में शिकायत दे रखी है। - सरपंच अनीता, गांव मिसरी


कोट
जल्द ही ऐसे सार्वजनिक भागों से यह हाई वोल्टेज की लाइनें हटा दी जाएंगी। इसके लिए निगम पूरी प्लानिंग के साथ काम कर रहा है। जल्द लोगों की यह समस्या दूर कर दी जाएगी। - एसडीओ विक्रम परमार, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed