फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सिद्दीपुर में करीब 40 लाख की विकास योजनाएं ग्रामीणों को समर्पित की

सिद्दीपुर में करीब 40 लाख की विकास योजनाएं ग्रामीणों को समर्पित की

Tue, 05 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
सिद्दीपुर में करीब 40 लाख की विकास योजनाएं ग्रामीणों को समर्पित की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
भाजपा विधायक नरेश कौशिक ने गांव सिद्दीपुर में पंचायती राज विभाग की ओर से क्रियांवित करीब 40 लाख की विकास योजनाओं का शुभारंभ किया और ग्रामीणों को विकास योजनाएं समर्पित कीं। विधायक कौशिक ने कहा कि गांव की गलियों के पुनर्निर्माण और स्टेडियम को जाने वाले रास्ते को पक्का करने के उपरांत अब गांव की फिरनी को भी पक्का किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
विधायक नरेश कौशिक ने गांव सिद्दीपुर में करीब साढ़े 11 लाख की लागत से तैयार हुए स्टेडियम को जाने वाले रास्ते और गांव की करीब 11 लाख से नवनिर्मित गली का उद्घाटन करते हुए इन्हें ग्रामीणों को सुविधा पहुंचाई। वहीं, करीब 17.80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गांव की फिरनी के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। गांव में पहुंचने पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और प्रमुख लोगों ने विधायक का स्वागत किया और कहा कि विकास योजनाओं के लिए पूरा गांव उनका आभार व्यक्त करता है।
विज्ञापन

विधायक कौशिक ने कहा कि ग्राम पंचायत की मांगों को पूरा करते हुए विभागीय स्तर पर लाभ पहुंचाया जा रहा है और विकासात्मक कार्यों को कराने में वे पूरे सजग हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि भाजपा सरकार ने अपने करीब तीन साल के कार्यकाल में बहादुरगढ़ हलके के सभी गांवों में समान विकास की सोच के अनुरूप कार्य करवाए हैं। बिना किसी भेदभाव के पूरे हलके को परिवार के रूप में वे साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं और हलकावासियों का उन्हें पूरा सहयोग भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जयकिशन प्रधान, राजेंद्र सिंह, जयभगवान, करतार सिंह, ओमप्रकाश, आशीष पंच, अमित पंच, रामकुमार, राजेश मैनेजर, पूर्व प्रधान संजय, राजकुमार, सोनू पंच, टोनी सरपंच कसार, सत्ते पहलवान, निगरानी समिति अध्यक्ष महेश कुमार, मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, राजपाल शर्मा, राजेश मकड़ौली, कृष्ण चंद, अशोक शर्मा, उमेश सहगल और मनोज सैनी सहित पंचायती राज विभाग के जेई हरिओम और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed