{"_id":"597ce5a34f1c1bfe1d8b4889","slug":"161501357475-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित
Updated Sun, 30 Jul 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
बाढड़ा
काकड़ोली सरदारा स्थित शास्त्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कंप्यूटर विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दूसरी से नौवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया। कंप्यूटर विषय की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के तहत बच्चों से विभिन्न प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर हिंदी व अंग्रेजी भाषा में स्पीच दी व कविताएं सुनाई। उपप्राचार्य सीमा हरित ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। विद्यालय निदेशक आनंद शास्त्री व प्राचार्या सविता श्योराण ने कहा कि प्रकृति के नियमों के साथ छेड़छाड़ के कारण ही प्रकृति में विकृतियां आ रही है जो आने वाले भविष्य के शुभ संकेत नहीं हैं। हम सबको मिलकर प्रकृति के संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए तथा समाज में जागरूकता लानी चाहिए।