फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मुख्यमंत्री 7 जुलाई को करेंगे झज्जर के विकास कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री 7 जुलाई को करेंगे झज्जर के विकास कार्यों की समीक्षा

Wed, 05 Jul 2017 01:05 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री 7 जुलाई को करेंगे झज्जर के विकास कार्यों की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल झज्जर जिला से संबंधित घोषणाओं, विकास कार्यों की प्रगति तथा राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जिला के लोगों को मिलने वाले लाभ आदि की सात जुलाई को चंडीगढ़ में समीक्षा करेंगे।
झज्जर के कार्यवाहक उपायुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने मंगलवार को अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक के दौरान दी। लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में आयोजित साप्ताहिक बैठक के दौरान झज्जर जिला में मुख्यमंत्री की घोषणाएं, सीएम विंडो, ओ.डी.एफ.(अर्बन), स्ट्रे कैटल फ्री आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। डॉ. बांगड़ ने सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों में प्राथमिकता से कार्य करें और शिकायत पर हुई प्रगति को तुरंत अपडेट कराएं। सीएम विंडो पर दर्ज मामलों की मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से लगातार निगरानी रखी जाती है ऐसे में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

सीएम विंडो के नोडल अधिकारी एवं नगराधीश विजय सिंह ने जानकारी देेते हुए बताया कि झज्जर जिला में अब तक 3791 शिकायत/समस्याएं सीएम विंडो पर दर्ज की गई हैं, जिनमें से 3399 का निपटारा कर दिया गया है। कार्यवाहक उपायुक्त ने लंबित मामलों को लेकर विभागवार अधिकारियों से जवाबतलबी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडीएफ की हुई समीक्षा
झज्जर जिला के शहरी क्षेत्रों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) बनाने के कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कार्यवाहक उपायुक्त ने स्थानीय निकाय संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को शौचालय के प्रयोग के लिए प्रेरित करने के कार्य में तेजी लाई जाए। इसके लिए वार्ड स्तर पर निगरानी समिति को एक्टिव रखा जाए, साथ ही स्वच्छता प्रेरकों को प्रशिक्षण देकर फील्ड में उतारा जाए। इस दौरान स्थानीय निकाय संस्थाओं के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बेरी में 90 फीसदी ओडीएफ कार्य पूरा हो चुका है वहीं झज्जर में भी यह अभियान सफलता की ओर बढ़ रहा है। इस अवसर पर बेरी के एसडीएम संजय राय, बहादुरगढ़ के एसडीएम जगनिवास, झज्जर के एसडीएम प्रदीप कौशिक, सीटीएम विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed