{"_id":"5946caa54f1c1beb4e8b459c","slug":"161497811621-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ से अधिक राशि की विकास योजनाओं की कसार में हुई शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ से अधिक राशि की विकास योजनाओं की कसार में हुई शुरूआत
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
गांव कसार वासियों के लिए बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में बढ़ाए गए कदम में रविवार को स्थानीय विधायक नरेश कौशिक ने करीब दो करोड़ रुपये से अधिक विकास योजनाओं की शुरूआत करते हुए ग्रामीणों को लाभान्वित करने का काम किया। विधायक कौशिक द्वारा जहां पेयजल आपूर्ति हेतु बनाए जाने वाले बूस्टर पंप, व्यायामशाला, नए रास्ते जैसी विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। वहीं ग्राम पंचायत द्वारा उन्हें मिली विकास योजनाओं पर विधायक का अभिनंदन किया गया। गांव के सरपंच टोनी ने पंचायत प्रतिनिधियों सहित कौशिक को मान-सम्मान की प्रतीक पगड़ी बांधकर व फूल मालाओं से अभिनंदन किया। विधायक नरेश कौशिक ने विकास योजनाओं की शुरूआत करने उपरांत आयोजित अभिनंदन समारोह में कहा कि हलके के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे आज यह गर्व से कह सकते हैं कि भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के समुचित विकास की रूपरेखा तैयार करते हुए उसे क्रियांवित किया जा रहा है। सबका साथ सबका विकास की सोच को सार्थक करते हुए भाजपा सरकार की ओर से अपने ढाईसाल के कार्यकाल में बहादुरगढ़ हलके को पूरा सम्मान दिया है। उन्होंने बताया कि आज उन्होंने गांव में पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से हो इसके लिए करीब एक करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बूस्टर पंप, करीब 22 लाख रुपये की लागत से गांव के साथ से निकल रही नहर से जोहड़ तक पानी आपूर्ति के लिए नई पाइप लाइन बिछाने के कार्य का, करीब 32 लाख रुपये की लागत से नूना माजरा से सराय संपर्क मार्ग को सीसी का बनाए जाने के कार्य का व करीब 31 लाख रुपये में व्यायामशाला निर्माण कार्य की शुरूआत की है। उक्त निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूरे हो जाएंगे जिसके उपरांत गांव के लोगों को इन विकास योजनाओं से सीधा लाभ होगा। उन्होंने गांव के लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी अन्य मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने के लिए वे तत्पर हैं और जल्द ही अनेक बड़ी ग्रामीण सुविधाओं से जुड़ी विकास योजनाओं की सौगात भी ग्रामीणों को मिलेगी।
लंबित समस्याओं का विधायक के प्रयास से हुआ समाधन : टोनी सरपंच
ग्राम पंचायत कसार के सरपंच टोनी ने विधायक नरेश कौशिक का स्वागत करते हुए कहा कि विकास योजनाओं को मूर्त रूप देने में विधायक की सक्रियता और उनका जनप्रतिनिधि का दायित्व निश्चित तौर पर सम्मान के योग्य है। उन्होंने कहा कि उनके गांव में लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही थी जिसको लेकर विधायक ने गंभीरता दिखाई और विकास परियोजनाओं को साकार रूप देने का काम किया। उन्होंने कहा कि गांव की लंबित समस्याओं का समाधान विधायक के प्रयास से ही हुआ है। उन्होंने गांव की अन्य सुविधाओं को प्रदान करने संबंधित मांग पत्र भी विधायक को सौंपा।
यह रहे मौजूद
अभिनंदन समारोह में विधायक नरेश कौशिक के साथ बहादुरगढ़ मार्केट कमेटी के चेयरमैन कैप्टन राम सिंह दलाल, ब्लाक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि युद्धवीर भारद्वाज, बलवान खत्री, पाले राम शर्मा, अशोक शर्मा, जसबीर सैनी, राजपाल शर्मा, धर्मवीर वर्मा, सरपंच सांखौल से हुकम सिंह, छुड़ानी से सत्ते, आसौदा टोडरान से रणबीर, टांडाहेड़ी से ओमप्रकाश, बालौर से सतबीर, सराय से गांधी, कर्ण सिंह, पुष्कर दत्त, रामनिवास, डा.रतिराम व कैप्टन इंद्र सिंह सहित ग्राम वासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
- विधायक नरेश कौशिक ने रखी विकास योजनाओं की आधारशिला
- अभिनंदन समारोह में विधायक का पंचायत ने किया सम्मान