फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   16 controlled for violation of lockdown rules

लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर 16 काबू

Fri, 14 May 2021 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
16 controlled for violation of lockdown rules
झज्जर। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिले में सुरक्षित हरियाणा के तहत लगाए गए लॉकडाउन के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें जिले में मुस्तैदी से तैनात हैं। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के दिशा निर्देश अनुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस की विभिन्न टीमों की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। बिना मास्क लगाए बेवजह घर से बाहर निकलने व लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर विभिन्न मामलों में 16 आरोपियों को काबू किया गया। वहीं कोविड नियमों का उल्लंघन करके बिना मास्क लगाए सड़कों पर घूमते 260 व्यक्तियों के चालान भी किए गए।
विज्ञापन

महिला थाना झज्जर की एक टीम ने एक आरोपी रोहित निवासी गांव जोंधी को नियमों का उल्लंघन करते सिटी झज्जर के क्षेत्र से काबू किया है। महिला थाना बहादुरगढ़ की एक टीम ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए एक आरोपी हरिंदर निवासी कानोन्दा को शिव चौक बहादुरगढ़ से, थाना शहर बहादुरगढ़ की एक टीम ने एक आरोपी अभिषेक निवासी टिकरी बॉर्डर दिल्ली को नियमों का उल्लंघन करते आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र बहादुरगढ़ के से काबू किया है। थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की एक टीम ने कार्रवाई करते हुए सुमित निवासी गांव कुलासी को सब्जी मंडी झज्जर रोड बहादुरगढ़ से काबू किया है। थाना दुजाना के अंतर्गत पुलिस चौकी डीघल की एक टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सुमित निवासी गांव डीघल को नियमों का उल्लंघन करते उसके गांव, थाना बेरी की अलग-अलग टीमों ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को काबू किया गया।
विज्ञापन

- शराब सहित किया गिरफ्तार
थाना बेरी की एक टीम ने एक आरोपी संदीप निवासी गांव दुबलधन को अवैध रूप से शराब बेचते गांव सिवाना से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से मौका पर अवैध रूप से बेचने के रखी हुई 50 बोतल देशी व 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसी प्रकार से थाना बेरी की एक अन्य टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव बिसान से अवैध रूप से शराब बेचते एक आरोपी हंसराज निवासी गांव रिटोली जिला रोहतक को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से मौका पर अवैध रूप से बेचने के लिए रखी हुई 6 बोतल अंग्रेजी व 47 बोतल देशी शराब बरामद की गई। वही थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चौकी सिटी बेरी की एक टीम ने एक आरोपी दिलावर सिंह निवासी गांव माजरा डी को नियमों का उल्लंघन करते बेरी से काबू किया गया। थाना आसौदा की एक टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी शक्तिदीप निवासी गांव आसौदा को नियमों का उल्लंघन करते गांव जाखोदा से काबू किया है। थाना साल्हावास की अलग-अलग टीमों ने दो आरोपियों को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते अलग-अलग स्थानों से काबू किया गया। थाना के अंतर्गत पुलिस चौकी मातनहेल की एक टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सतीश निवासी गांव खापड़वास को नियमों का उल्लंघन करते उसके गांव से काबू किया गया। वहीं थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चौकी झाड़ली की एक अन्य टीम ने एक आरोपी विजय निवासी गांव खानपुर कला को नियमों का उल्लंघन करते उसके गांव के एरिया से काबू किया गया। नियमों का उल्लंघन करते अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए उपरोक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार थाना में कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सदर बहादुरगढ़ की अलग-अलग टीमों ने दो आरोपियों को नियमों का उल्लंघन करते अलग-अलग स्थानों से काबू किया गया। पुलिस की एक टीम ने एक आरोपी गौरव निवासी गांव कानोन्दा व विनोद निवासी गांव सिलौठी को गांव डाबोदा खुर्द से, थाना सदर झज्जर की एक टीम ने आरोपी आकाश निवासी गांव तलाव को, पुलिस चौकी एम्स बाढ़सा की एक टीम ने अवैध हथियार के साथ आरोपी राणा सिंह निवासी गांव बाढ़सा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार थाना बादली में कार्रवाई अमल में लाई गई। थाना शहर झज्जर की एक टीम ने एक आरोपी राकेश निवासी सबजपुर खालसा जिला रेवाड़ी को गिरफतार किया है।
वर्जन
लॉक डाउन के नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही हे। चालान भी काटे जा रहे हें और लोगों को गिरफ्तार भी किया जा रहा है।
- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed