फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पानी के लिए धरना जारी : सप्लाई का पानी पीकर विधायक बोले ये तो खारा है, विकल्प तलाशो

पानी के लिए धरना जारी : सप्लाई का पानी पीकर विधायक बोले ये तो खारा है, विकल्प तलाशो

Wed, 26 Jun 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
पानी के लिए धरना जारी : सप्लाई का पानी पीकर विधायक बोले ये तो खारा है, विकल्प तलाशो
बौंदकलां। सांजरवास जलघर को इंद्रा कैनाल से जुड़वाने की मांग को लेकर सांजरवास व फौगाट गांवों के ग्रामीणों का जलघर पर धरना चौथे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को महिलाएं भी धरनास्थल पर पहुंची। वहीं, दोपहर को बाढड़ा विधायक सुखविंद्र माढ़ी धरनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व संबंधित ठेकेदार के बीच वार्ता के माध्यम से जल्द ही समस्या का समाधान करवाया जाएगा। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि ग्रामीणों का धरना तब तक जारी रहेगा जब तक पेयजल लाइन डालने का काम शुरू नहीं कर दिया जाता। इससे पहले ग्रामीणों ने विधायक को पेयजल सप्लाई में आने वाला पानी भी पिलाया जो खारा था।
विज्ञापन

गांव सांजरवास और फौगाट गांवों के ग्रामीणों का धरना गत शनिवार से जारी है। मंगलवार सुबह धरनास्थल पर गांवों की महिलाओं ने पहुंचकर अपना विरोध प्रकट किया। दोपहर 12 बजे बाढड़ा विधायक सुखविंद्र सिंह माढ़ी भी धरनास्थल पर पहुंचे। धरना स्थल पर महिलाओं ने विधायक को पेयजल में आने वाला पानी दिया जो कि पीने के लायक नहीं था। विधायक ने तुरंत जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसई को फोन किया और कहा कि लोगों को पेयजल सप्लाई के नाम पर खारा पानी मिल रहा है। इस पानी की सप्लाई बंद करके तुरंत कोई दूसरा कोई विकल्प निकाला जाए। इसके साथ ही पानी के सैंपल को लैब में जांच के लिए भी भेजा जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि टेंडर अलाट होने के बाद भी अभी तक इंद्रा कैनाल से जलघर तक लाइन नहीं डाली गई है। धरनास्थल पर मौजूद ठेकेदार जितेंद्र कौशिक ने कहा कि विभाग के अधिकारियों से बार-बार गुहार के बाद भी उनको निशान नहीं मुहैया करवाए गए। इसके चलते कार्य की डेडलाइन पूरी हो गई और विभाग की लापरवाही के चलते ही काम आरंभ नहीं हो पाया। विधायक ने एसई से कहा कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए 15 दिनों में हल निकालने का प्रयास करें। एसई ने कहा कि विभाग दोबारा टेंडर करके कार्य को पूरा करवा देगा। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रक्रिया में काफी समय लगेगा। इस पर विधायक ने डीसी मुकेश आहूजा से बातचीत की और संबंधित ठेकेदार और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर रास्ता निकालने की मांग की। धरने पर पूर्व सरपंच जगदीश सिंह, संजीत नागिल, राजा नंरबदार, धर्मसिंह नंबरदार, शिव नरेश नंबरदार, नवीन, प्रश्रजीत सिंह, शिवचरण पीटीआई, बेदू ठेकेदार, जगलाल नंबरदार, दयाराम यादव, हरबंस सिंह, चंद्रपाल, रामप्रसाद शर्मा, राजबीर नागिल, जोगेंद्र नागिल, उदय चौहान, जितेंद्र पंच, धर्मपाल लाकड़ा, फूलवारी, कमल जांगड़ा, अलीशेर, विनोद उर्फ बंटा, ईश्वर शर्मा, हरपाल सिंह आदि उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed