फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खुदाई में कटी बीएसएनएल की केबल, 11 घंटे बाधित रहा नेटवर्क

खुदाई में कटी बीएसएनएल की केबल, 11 घंटे बाधित रहा नेटवर्क

Tue, 25 Jun 2019 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
खुदाई में कटी बीएसएनएल की केबल, 11 घंटे बाधित रहा नेटवर्क
बहादुरगढ़। भारत संचार निगम लिमिटेड का सोमवार को शहर में लगभग 11 घंटे तक नेटवर्क न आने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि जेसीबी से खुदाई के कारण बीएसएनएल की केबल कट गई थी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में बीएसएनएल के 60,000 सिम और 2500 ब्राडबैंड हैं। जो शहर के कई बैंकों, बड़ी फैक्ट्रियों में लगे हुए हैं। अक्सर सुबह नींद खुलने के बाद लोग अपने मोबाइल को देखते हैं। सोमवार सुबह जब लोगों ने मोबाइल के अंदर पड़े सिम में नेटवर्क नहीं आ रहा था। इस वजह से फोन में नेट नहीं चला तो लोग अन्य मोबाइल से वाईफाई जोड़कर नेट चलाया। जिन लोगों का मोबाइल के माध्यम से ही बहुत काम होता है। उनका पूरा दिन काम सही से नहीं हो पाया। लोग दूसरे नेटवर्क के उपभोक्ता से अपने साथियों को फोन कर सिम में नेटवर्क न आने की बात बताई। इसके साथ ही जिन दफ्तरों में ब्राडबैंड लगा था। उनके ब्राडबैंड में लाल रंग की लाइट जल रही थी। जिस वजह से नेट की समस्या बनी रही। दफ्तर में लोगों ने मोबाइल को कंप्यूटर से जोड़कर नेट चलाया। वहीं, बैंक का भी काम नेट न आने की वजह से बहुत प्रभावित रहा। ग्राहकों का सोमवार को काम नहीं हुआ। दोपहर 3:30 बजे केबल ठीक हुई है। इसके बाद सेवाएं सुचारु हुई।
विज्ञापन


मैं सुबह आठ बजे सोकर उठा तो सबसे पहले मेरी नजर मोबाइल में गई तो वह उसमें नेटवर्क गायब था। इस पर मैंने मोबाइल को रिसेट किया। इसके बाद भी नेटवर्क नहीं आया तो मोबाइल से सिम बाहर निकाल कर दोबारा लगाया। इसके बाद भी नेटवर्क नहीं आया।
विज्ञापन

राजपाल, दुकानदार।

मैंने अपने मोबाइल में बीएसएनएल का सिम डाला हुआ है। सुबह देखा तो नेटवर्क गायब थे। इस पर मैंने मोबाइल को बंद करने के बाद दोबारा चालू किया। इसके बाद भी नेटवर्क नहीं आया तो मुझे लगा की बच्चों ने मोबाइल के नेटवर्क से छेड़छाड़ की है। लेकिन जब मोबाइल की दुकान में दिखाया तो पता चला कि बीएसएनएल से ही नेटवर्क की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन देशवाल, दुकानदार।

मेरा तो लगभग काम मोबाइल से ही होता है। सारे डीलरों के पास मेरा बीएसएनएल का नंबर है। सुबह से ही डीलरों का फोन आने लगता है। सोमवार को सुबह 10 बजे तक फोन न आने पर मैंने मोबाइल चेक किया तो उसमें नेटवर्क गायब थे।
तिलकराज, दुकानदार।

मुझे सुबह दोस्त के साथ झज्जर निजी काम से जाना था। इसके लिए दोस्त का फोन किया तो मिल नहीं रहा था। क्योंकि फोन में नेटवर्क नहीं आ रहे थे। मुझे लगा कि शायद नेटवर्क की समस्या है स्वीच ऑफ कर ऑन करूंगा तो सही हो जाएगी। लेकिन अन्य साथियों पता चला कि नेटवर्क की समस्या बीएसएनएल से ही है।
वीर सिंह, दुकानदार।

सुबह मैं क्लीनिक खोलने गया तो वहां पर मरीजों की भीड़ लगी हुई थी। उसमें एक मरीज की ज्यादा तबियत खराब थी। उसने बताया कि डॉक्टर साहब आपको सुबह आठ बजे से फोन लगा रहे हैं। लेकिन लग नहीं रहा। इस पर मोबाइल चेक किया तो उसमें नेटवर्क गायब थे।

डॉ. गजेंद्र रोहिल्ला।

शहर में कुल 99500 बीएसएनल के कनेक्शन हैं। सुबह 3 और 4 के बीच झज्जर, रोहतक, गोहाना, खरखौदा से होकर बहादुरगढ़ आई केबल पब्लिक हेल्थ की खुदाई के दौरान कट गई। इस वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर तीन बजे तक नेटवर्क सुचारु रूप से चालू हो गया।
दुष्यंत यादव, डीईटी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed