फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   क्षेत्र की भलाई के लिए एटीएम की तरह किया काम : धनखड़

क्षेत्र की भलाई के लिए एटीएम की तरह किया काम : धनखड़

Tue, 25 Jun 2019 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र की भलाई के लिए एटीएम की तरह किया काम : धनखड़
झज्जर। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पिछले पांच साल क्षेत्र की भलाई के लिए उन्होंने एटीएम की तरह काम किया है, गांवों के विकास के लिए जितनी भी जरूरत पड़ी उतना ही बजट लाकर दिया। यह ताकत आपने मुझे विधायक बनाकर दी और हलके के हित में आगे भी एक बार फिर कमल खिला दियो, सरकारी खजाने में बादली की हिस्सेदारी कम नहीं होने दूंगा। हरियाणा विधानसभा में बादली का प्रतिनिधित्व करते हुए पांच साल आपके बीच रहा हूं और इस दौरान आपने जो कहा वो काम भी कराया। उन्होंने यह बात रविवार की शाम बादली विधानसभा के गांव बोड़िया, बाजीतपुर, सिकंदरपुर, नौरंगपुर व दादरी तोए में ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कहीं। कृषि मंत्री ने लोकसभा चुनाव में मोदी को दोबारा पीएम बनाने पर ग्रामीणों का आभार भी जताया। उन्होंने हरियाणा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मेरिट पर नौकरी देना एक बड़ा काम था। हरियाणा के बारे में अब जो पढ़ेगा-वो लगेगा की कहावत प्रचलित हो चुकी है। नौकरी के लिए पर्ची-खर्ची वाली बात अब खत्म हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों के सुधारीकरण व चौड़ीकरण का कार्य युद्घस्तर पर हुआ है। युवाओं को खेलों की तरफ आकर्षित करने के लिए गांवों में व्यायामशालाएं, अखाड़ों को कुश्ती मैट, लगभग पांच हजार प्रतिभाशाली युवाओं को ट्रैक सूट आदि दिए गए हैं। हर स्तर पर प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए मदद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed