फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पेयजल संकट: दो गांवों के ग्रामीणों ने जलघर को ताला जड़कर अनिश्चिकालीन धरना किया शुरू

पेयजल संकट: दो गांवों के ग्रामीणों ने जलघर को ताला जड़कर अनिश्चिकालीन धरना किया शुरू

Sun, 23 Jun 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट: दो गांवों के ग्रामीणों ने जलघर को ताला जड़कर अनिश्चिकालीन धरना किया शुरू

विज्ञापन
बौंदकलां। एक साल गुजरने के बाद भी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा लोहारू कैनाल से जलघर को नहीं जोड़ने पर सांजरवास फौगाट के ग्रामीण खफा है। पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को जलघर के गेट पर ताला लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का समाधान होने के बाद भी वो धरने से उठेंगे।
गांव सांजरवास और फौगाट गांव को एक ही जलघर से पानी की आपूर्ति की जाती है। सांजरवास माइनर से पानी नहीं आने के कारण दोनों गांवों के लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव सांजरवास फौगाट के ग्रामीणों ने अप्रैल 2018 में सांजरवास जलघर को लोहारू कैनाल से पानी देने की मांग पर नारनौल-चंडीगढ़ मुख्यमार्ग पर जाम लगाया था। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के तत्कालीन एक्सईएन विशाल बंसल ने जल्द ही परियोजना बनाकर लोहारू कैनाल से जोड़ने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। जाम लगाने पर पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।
विज्ञापन

फिलहाल सांजरवास जलघर में सांजरवास माइनर से ही पानी पहुंचाया जा रहा है। माइनर में पानी चोरी होने के चलते जलघर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। लोहारू कैनाल से जलघर को जोड़ने की मांग पूरी न होने और पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। ग्रामीण एकत्र होकर जलघर पहुंचे और मेन गेट को ताला जड़कर वहीं धरना शुरू कर दिया। पूर्व सरपंच जगदीश सिंह और राजा नंबरदार ने बताया कि दोनों गांवों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा एक साल से अधिक समय गुजरने के बाद भी परियोजना को पूरा नहीं किया है। जब तक सरकार व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मांग को पूरा नहीं करता है तब तक ग्रामीणों का धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर हरपाल सिंह, जयबीर, राजेश, सुभाष व प्रश्रजीत समेत अनेक ग्रामीण धरने में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलघरों को भरना विभाग की प्राथमिकता है। जिन गांवों के जलघरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा वहां जल्द व्यवस्था कर पानी पहुंचा दिया जाएगा।
पीके बंसल, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed