फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने किया ट्वीट, आई सेल्यूट विरेंद्र सिंह

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने किया ट्वीट, आई सेल्यूट विरेंद्र सिंह

Sun, 16 Jun 2019 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने किया ट्वीट, आई सेल्यूट विरेंद्र सिंह
झज्जर। अर्जुन अवॉर्डी पहलवान विरेंद्र को केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने 12 जून को टवीट कर सेल्यूट किया है। पहलवान विरेंद्र व बजरंग पूनिया 12 जून को खेल मंत्री से मिले थे और उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी थी। उसके बाद केंद्रीय खेल मंत्री ने भी टवीट किया है। पहलवान विरेंद्र को क्षेत्र में गूंगा पहलवान के नाम से जाना जाता है। वे मूक बधिर ओलंपिक में चार बार गोल्ड, मूकबधिर चैंपियनशिप में एक बार सिल्वर व दो बार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। जबकि 2016 में उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति की तरफ से अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इससे पहले राजीव गांधी स्टेट स्पोर्ट्स अवार्ड से 2008 में सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

सात बार विदेशी धरती पर लहराया परचम
विरेंद्र पहलवान सात बार विदेशी धरती पर परचम लहरा चुका है। मूकबधिर ओलंपिक में वर्ष 2005 में आस्टे्रलिया में, 2009 में ताईवान में, 2013 में बुल्गारिया में, 2017 में टर्की में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। जबकि मूकबधिर चैंपियनशिप में वर्ष 2008 में अरमानियां में सिल्वर, 2012 में बुल्गारिया और 2016 में तेहरान में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं। उनके भाई रामबीर ने बताया कि विरेंद्र पहलवान ग्रामीण क्षेत्र से एक साधारण परिवार से होते हुए इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed