फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अंडरपास मसला : डीसी ने मांगे 15 दिन, गांधी नगरवासी आज रेल रोकने पर अडिग

अंडरपास मसला : डीसी ने मांगे 15 दिन, गांधी नगरवासी आज रेल रोकने पर अडिग

Sun, 16 Jun 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
अंडरपास मसला : डीसी ने मांगे 15 दिन, गांधी नगरवासी आज रेल रोकने पर अडिग
चरखी दादरी। सी-34 फाटक पर रुके अंडरपास निर्माण का कार्य शुरू नहीं होने पर गांधी नगर के लोगों ने प्रशासन और रेलवे विभाग को रविवार को ट्रेन रोकने की चेतावनी दी है। इसके मद्देनजर शुक्रवार देर शाम डीसी मुकेश आहूजा पूरे प्रशासनिक अमले सहित विधायक राजदीप फौगाट की मौजूदगी में लोगों से बातचीत करने पहुंचे। इस दौरान डीसी ने 15 दिन में अंडरपास निर्माण का कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया लेकिन लोगों ने स्पष्ट किया कि रविवार सुबह तक अंडरपास निर्माण का काम शुरू न होने पर वे रेलवे ट्रैक पर उतर आएंगे। शनिवार सुबह आंदोलन की तैयारियों को आगे बढ़ाते गांधी नगर अंडरपास संघर्ष समिति ने डोर-टू-डोर अभियान चलाया और सरकार के खिलाफ पंपलेट भी दीवारों पर चस्पा किए।
विज्ञापन

विधायक राजदीप सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार रात्रि नौ बजे रेलवे स्टेशन परिसर में गांधीनगर के लोगों की डीसी मुकेश कुमार आहूजा के साथ बातचीत की। वार्ता के दौरान डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने कहा कि अंडरपास निर्माण के लिए प्लान को रेलवे से एप्रूवल नहीं मिली है। एप्रूवल होते ही इस पर काम शुरू करवा दिया जाएगा। डीसी ने कहा कि प्लेन सिस्टम न होने से अंडरपास के नीचे पानी भरा रहेगा जिससे बॉक्स खराब हो जाएंगे। डीसी ने गांधी नगर के लोगों को अवगत कराया कि जुलाई माह में यह अंडरपास निर्माण का कार्य हर हाल में पूरा करवा दिया जाएगा। डीसी ने गांधी नगर के लोगों को पूरी तरह से आश्वस्त किया कि इस निर्माण में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आने दी जाएगी वे खुद रेलवे अधिकारियों से मिलकर अंडरपास निर्माण में आ रही तकनीकी खामियों को दूर करवाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों रेलवे के उच्चाधिकारी को पत्र लिखा जा चुका है। उन्होंने एक सप्ताह में प्लेन मंजूर करवाने की बात कही है। प्लेन न बनने से बॉक्स के नीचे पानी भरने का खतरा बन जाता है।
विज्ञापन

डीसी के आश्वासन पर विधायक राजदीप फौगाट ने कहा कि उन्हेें प्रशासन व सरकार की तरफ से बार- बार आश्वासन मिलते आ रहे हैं। इसे लेकर कॉलोनी के लोग भूख हड़ताल और अनशन तक कर चुके हैं। पिछले डीसी ने चुनाव के बाद इस काम को शुरू करवाने का आश्वासन दिया था। यह मसला रेल मंत्री व मुख्यमंत्री तक पहुंच चुका है लेकिन बार- बार इसमें रुकावट डाली जा रही है। अब गांधी नगर के लोग आश्वासनों से नहीं मानेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर रविवार सुबह तक काम शुरू नहीं हो तो लोग रेलवे ट्रैक पर जरूर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी की कलम मैं चलावा दूंगा...
विधायक ने कहा कि बीएंडआर के अधिकारियों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि बी एंड आर और रेलवे विभाग का अब तक रवैया मामले को लटकाने का रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले एक्सईएन ने तो कलम तक नहीं चलवाई। इस पर डीसी मुकेश आहूजा ने कहा कि अब पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की कलम मैं चलवा दूंगा।

800 मीटर पैदल चलकर मिलने पहुंचे डीसी
अंडरपास मसले पर लोगों के आंदोलन की चेतावनी के मद्देनजर डीसी मुकेश आहूजा रेलवे स्टेशन के मेन गेट से प्लेटफार्म तक पहुंचे। विधायक और अन्य लोग नए प्लेटफार्म पर खड़े थे। दोनों प्लेटफार्मों को जोड़ने के लिए अभी तक एफओबी भी नहीं बना है। ऐसे में डीसी को दूसरे प्लेटफार्म तक आने-जाने के लिए करीब 800 मीटर पैदल ही चलना पड़ा।

अंडरपास निर्माण का रविवार सुबह तक काम शुरू नहीं होता है तो कॉलोनी के लोग रेलवे ट्रैक पर बैठने को विवश होंगे। लोगों का सब्र का बांध टूट चुका है। डीसी साहब को भी हमने स्पष्ट बता दिया है। - राजदीप फौगाट, विधायक


विरोध प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है। हमने कॉलोनी के लोगों से 15 दिन का समय मांगा है। उनकी कॉलोनी के लोगों के साथ औपचारिक बातचीत हुई है। - मुकेश कुमार आहूजा, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed