फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ओवरलोडिंग मंथली मामले की जांच के लिए कृषिमंत्री ने सीएम को लिखा पत्र

ओवरलोडिंग मंथली मामले की जांच के लिए कृषिमंत्री ने सीएम को लिखा पत्र

Sun, 16 Jun 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोडिंग मंथली मामले की जांच के लिए कृषिमंत्री ने सीएम को लिखा पत्र
चरखी दादरी। ओवरलोडिंग मंथली मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने सीएम मनोहर लाल को पत्र लिख दिया है। पत्र क्रमांक- 5860 गत 14 जून को लिखा गया है और यह सोशल साइट पर भी वायरल हुआ है। गत 13 जून को ग्रीवांस कमेटी की बैठक लेने चरखी दादरी लघु सचिवालय पहुंचे कृषि मंत्री को सामाजिक संगठनों ने ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में मंत्री के करीबियों के ही इस खेल में शामिल होने के आरोप भी लगाए थे। इन आरोपों को कृषि मंत्री ने उस समय बेबुनियाद बताया था। वहीं, कृषि मंत्री द्वारा सीएम को लिखे गए पत्र की प्रति अधिवक्ता संजीव गोदारा ने फेसबुक पर भी पोस्ट की है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि ओवरलोडिंग मंथली मामला पिछले एक माह से प्रदेश में सुर्खियां बना हुआ है। इसमें मामले में चरखी दादरी आरटीए सह-सचिव व क्लर्क सहित तत्कालीन डीसी अजय सिंह तोमर के पीए सुरेश कुमार की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग पर सामाजिक संगठन और कुछ अधिवक्ता आमरण अनशन पर भी बैठे थे। गत 13 जून को कृषि मंत्री के चरखी दादरी आगमन पर उन्होंने ज्ञापन सौंपकर सीबीआई जांच कराने की मांग भी की थी। इस दौरान संगठनों के पदाधिकारियों का कहना था कि इस मामले में कृषि मंत्री के करीबी रहे तत्कालीन डीसी पीए की गिरफ्तारी से भाजपा नेताओं की संलिप्तता का भी अंदेशा है। इसके बाद कृषि मंत्री ने चलते-चलते सीबीआई जांच के लिए सरकार को पत्र लिखने की बात कही थी। अब सोशल मीडिया पर भी यह पत्र वायरल हुआ है। अमर उजाला प्रतिनिधि ने पत्र की पुष्टि करने के लिए कृषि मंत्री के नंबर पर दस बार फोन किया लेकिन उनकी कार्यक्रम में व्यस्तता के चलते बात नहीं हो पाई। दस में से सात बार फोन उनके पीए ने उठाया।
विज्ञापन


ये लिखा गया है पत्र में
पत्र में लिखा गया है कि दादरी प्रवास के दौरान कुछ लोगों ने ओवरलोडिंग मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। अपनी सरकार ने भ्रष्टाचार पर सदा शक्ति से प्रहार किया है। इस मामले में संलिप्त कोई भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाना चाहिए। आपकी और अपनी ईमानदार सरकार की छवि के अनुरूप भ्रष्टाचार पर कठोर प्रहार आवश्यक है। मैं लोगों की अपेक्षा से सहमति जताकर आवश्यक कार्रवाई करने का निवेदन करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed