{"_id":"5c61c38abdec227398365561","slug":"151549910922-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व कर्मचारी संघ आया एनएचएम कर्मचारियों के समर्थन में, शहर में किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व कर्मचारी संघ आया एनएचएम कर्मचारियों के समर्थन में, शहर में किया रोष प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। मांगें पूरी करवाने के लिए एनएचएम कर्मियों ने सोमवार को भी हड़ताल कर धरना एवं प्रदर्शन किया। सर्व कर्मचारी संघ कर्मचारियों ने भी हड़ताल में शामिल होकर समर्थन किया। सर्व कर्मचारी संघ और एनएचएम कर्मियों ने मिलकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रोष जुलूस निकाला। इस दौरान नारेबाजी कर सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया गया। रोष जुलूस का नेतृत्व करते हुए सर्व कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष राजकुमार घिकाड़ा, एनएचएम यूनियन जिला प्रधान अंजू बाला, सचिव कृष्णा, सुशीला, महेंद्र सिंह व रविंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार हठधर्मी व कर्मचारी विरोधी बनी हुई है। राजकुमार घिकाड़ा ने कहा कि हरियाणा के कर्मचारियों का दृढ़ निश्चय रहा है कि वे न तो सरकार की गलत नीतियों के आगे कभी झुके हैं और न ही झुकेंगे। सरकार चाहे कितना भी कठोर रवैया अपना ले अपनी जनहित की लड़ाई जोश के साथ लड़ी जाएगी, अपने हकों के लिए कर्मचारियों को कितना भी बड़ा बलिदान देना पड़े वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर अमल करना चाहिए। इस दौरान कैप्टन सतबीर सिंह, आम आदमी पार्टी से रिंपी फौगाट और जोगेंद्र बेनिवाल ने भी समर्थन किया। इस अवसर पर आशा वर्कर यूनियन राज्य उपप्रधान कमलेश, सीटू से रणधीर सिंह कुुंगड़, ओमबीर कालेहर, विजय लांबा, जगबीर, सुरताराम, जोगेंद्र, देवेंद्र शर्मा, नरेश फौजी, बुधराम व शेर सिंह आदि ने हड़ताल का पूर्ण समर्थन किया।
बाक्स-- यह हैं प्रमुख मांगें
कच्चे कर्मियों को पक्का करना, समान काम समान वेतन, कैशलेस मेडिकल सुविधा, सेवा सुरक्षा नियम बनाना, वेतन विसंगतियों को दूर करते हुए सांतवें वेतन आयोग का लाभ देना प्रमुख रूप से शामिल हैं।
बाक्स-- यह हैं प्रमुख मांगें
कच्चे कर्मियों को पक्का करना, समान काम समान वेतन, कैशलेस मेडिकल सुविधा, सेवा सुरक्षा नियम बनाना, वेतन विसंगतियों को दूर करते हुए सांतवें वेतन आयोग का लाभ देना प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन