फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, बहादुरगढ़ में सड़कों पर लगी ट्रकों की कतारें

दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, बहादुरगढ़ में सड़कों पर लगी ट्रकों की कतारें

Sun, 06 Jan 2019 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, बहादुरगढ़ में सड़कों पर लगी ट्रकों की कतारें
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, बहादुरगढ़ में सड़कों पर लगी ट्रकों की कतार
विज्ञापन

बहादुरगढ़। दिल्ली में ट्रकों की एंट्री बैन करने से बहादुरगढ़ में शुक्रवार को बाईपास और दिल्ली-रोहतक रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। ट्रक चालक भी काफी परेशान रहे। ट्रकों के सड़कों पर खड़ा रहने से रात के समय दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहा। बहादुरगढ़ में दिल्ली में ट्रकों को न घुसने देने के लिए सेक्टर-9 मोड़ पर पुलिस द्वारा नाका लगाया गया। दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर बैन ईपीसीए की ओर से शनिवार रात 12 बजे तक लगाया गया है।
प्रदूषण के स्तर को देखते हुए ट्रकों की एंट्री पर 24 घंटे के लिए रोक लगाई गई। यह रोक 5 जनवरी रात 12 बजे तक लगाई गई। प्रदूषण के ईपीसीए के अधिकारियों ने इंडस्ट्री और सिविक एजेंसियों के साथ मिलकर बातचीत भी की। उधर, मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार 7 जनवरी से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और दिल्ली, एनसीआर को फिर एक बार शीत लहर का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। इतना ही नहीं इन दिनों में बारिश होने की संभावना भी लगातार बनी रहेगी। बरसात थमने के बाद 7, 8 जनवरी से घना कोहरा भी छाने की संभावना है।
विज्ञापन

ट्रक चालक रहे परेशान
हरियाणा के रेवाड़ी से ट्रक में सामान भरकर दिल्ली जा रहे चालक रामनिवास ने बताया कि वे शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे बहादुरगढ़ में पहुंचे थे और दिल्ली में उन्हें 9 बजे पहुंचना था। मगर हरियाणा पुलिस ने उन्हें यहीं बाईपास पर रोक दिया और वे पिछले 24 घंटे से अधिक समय से यहां खड़े हैं। सर्दी के मौसम में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भिवानी से ट्रक लेकर चले पप्पू का कहना है कि सरकार या प्रदूषण विभाग को दिल्ली में जब ट्रकों की एंट्री पर बैन करना हो तो इस बारे में पहले सूचित किया जाना चाहिए, ताकि वे समयानुसार चले। अब उन्हें यहां पर सर्दी के मौसम में खाने के लिए भी परेशानी हो रही है। बाईपास पर काफी लंबी ट्रकों की लाइनें लग गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली ही नहीं एमआइई में भी नहीं जाने दिया पुलिस ने
बहादुरगढ़ बाईपास और सेक्टर-9 के मोड़ के नजदीक दिल्ली-रोहतक रोड पर खड़े वाहन चालकों ने एक और परेशानी बयां की। इन ट्रक चालकों में कुछ ऐसे लोग थे जिन्हें अपने वाहन को लेकर बहादुरगढ़ के ही एमआइई क्षेत्र में पहुंचना था, मगर उन्हें भी नाके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने नहीं जाने दिया। इससे उन्हें भी रात भर वहीं खड़े रहकर परेशान होना पड़ा। एक कंटेनर के चालक रोहतास ने बताया कि उन्हें अपने वाहन को लेकर एमआइई जाना था, मगर उन्हें नहीं जाने दिया गया।

क्या कहते हैं अधिकारी
सेक्टर-9 मोड़ पर लगाए गए नाके पर तैनात एमआइई चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की मात्रा अधिक होने की वजह से ट्रकों की दिल्ली में एंट्री पर बैन लगाया गया है। इसके चलते यहां पर यह समस्या पैदा हुई है। शनिवार रात 12 बजे के बाद दिल्ली में ट्रकों को जाने देने के उच्चाधिकारियों की ओर से आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed