{"_id":"5ba2a12d867a553da22ccd7d","slug":"151537384749-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक सेवाएं देने में दूसरे माह भी चरखी दादरी प्रदेश में नंबर-वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक सेवाएं देने में दूसरे माह भी चरखी दादरी प्रदेश में नंबर-वन
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। प्रदेश केे नया 22वां जिला चरखी दादरी नागरिक सेवाएं देने में लगातार दूसरे माह भी प्रदेश में नंबर वन रहा। इसके लिए मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. राकेश गुप्ता ने वीडियो वीडियो कांफ्रेंसिंग से उपायुक्त अजय सिंह तोमर सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों को बधाई दी है। डा. गुप्ता को बताया कि चरखी दादरी प्रदेश का नया जिला होने के बावजूद नागरिक सेवाएं देने में तत्पर हैं और जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत के चलते दादरी लगातार दूसरे महीने भी पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है। उन्होंने बताया कि जिला में विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली नागरिक सेवाओं के लिए लघु सचिवालय में ई-दिशा सरल सेवा केंद्र को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है और यहां 15 काउंटर बनाए गए हैं।
सरल केंद्र में प्रतिदिन आने वाले आवेदनों पर उसी दिन कार्रवाई शुरू करने की कोशिश की जाती है। साथ ही जिला के लोग सरल पोर्टल से इंटरनेट के माध्यम से भी आवेदन करते हैं। इंटरनेट से आने वाले प्रार्थना पत्रों पर भी उसी दिन कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि इन्हीं व्यवस्थाओं के चलते दादरी जिला बेहतर नागरिक सेवाएं देने में सफल हो पा रहा है। डा. राकेश गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार चरखी दादरी जिला में सरल केंद्र के माध्यम से अच्छी सेवाएं दी जा रही हैं, उससे प्रदेश के दूसरे जिलों को भी सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसा कम ही होता है कि कोई जिला लगातार दो महीने तक नागरिक सेवाएं देने के मामले में पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहे। उन्होंने कहा कि सरल केंद्र में किए जाने वाले आवेदनों के साथ साथ इंटरनेट के माध्यम से किए जाने वाले आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई से अन्य जिलों की कार्यप्रणाली बेहतर हो सकती है। वीडियो कांफ्रेंस में डा. राकेश गुप्ता ने सीएम विंडो और एसएमजीटी को लेकर किए गए बेहतर कार्य के लिए भी जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो और एसएमजीटी के मामले में चरखी दादरी जिला में पिछले महीने के दौरान काफी अच्छा कार्य हुआ है और इसके परिणाम भी अच्छे आए हैं। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव ने हरियाणा विजन जीरो, ई-चालान, पीएनडीटी, जागृति, सक्षम हरियाणा, शिक्षुता योजना, बेसहारा पशु, शिवधाम नवीकरण योजना, मुख्यमंत्री घोषणा, पॉलिथीन फ्री और डिजिटल हरियाणा आदि को लेकर चर्चा की। बैठक में नगराधीश मनीष कुमार फौगाट, डीएसपी दलीप सिंह, सुशासन सहयोगी बीपिन दुबे, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित लांबा, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, पीडब्ल्यूडी कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र दलाल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनीता, सीडीपीओ निर्मल शर्मा व नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विजय पाल आदि मौजूद रहे।
सक्षम के बाद सक्षम प्लस की तैयारियों पर प्रशासन करेगा फोकस
उपायुक्त ने डा. राकेश गुप्ता को बताया कि जिला के दो ब्लॉक दादरी और बौंद कलां सक्षम घोषित हो चुके हैं और हाल ही में 14 सितंबर को बाढड़ा ब्लॉक में बच्चों का सक्षम योजना के तहत टेस्ट लिया गया है। बाढड़ा ब्लॉक में झोझू ब्लॉक को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने दादरी और बौंद ब्लॉक को सक्षम प्लस करवाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं और उम्मीद है कि अगली बार होने वाले टेस्ट में जिला सफलता हासिल कर लेगा।