{"_id":"5b103f534f1c1b986e8b5a39","slug":"151527791443-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार वार्डों की 50 गलियों में गहराया पेयजल संकट, लोगों में मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार वार्डों की 50 गलियों में गहराया पेयजल संकट, लोगों में मचा हाहाकार
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार वार्डों की 50 गलियों में पेयजल संकट, करीब दस हजार की आबादी टैंकर मंगवाकर चला रही काम
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। भीषण गर्मी के बीच शहर के चार वार्डों में पेयजल संकट गहराया हुआ है। इन वार्डों की करीब 50 गलियों में पिछले करीब 20 दिनों से पेयजल सप्लाई नहीं हुई है जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड पार्षदों सहित लोग जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं, बावजूद समाधान नहीं हुआ है। गत दिनों पेयजल किल्लत के चलते जाम लगाने वाली महिलाओं पर केस दर्ज करने और समस्या का समाधान नहीं करने से पार्षदों में विभाग के प्रति गहरी नाराजगी बनी हुई है।
इस समय शहर के 21 वार्डों में जन स्वास्थ्य विभाग एक दिन बाद पेयजल सप्लाई दे रहा है। इससे लोगों की पानी संबंधी जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही। वार्डों में एक दिन छोड़कर पेयजल सप्लाई करने का मुख्य कारण दोनों जलघरों की वाटर स्टोरेज क्षमता कम होना है। नहरी टर्न के दौरान स्टोर किए गए पानी में विभागीय अधिकारी ट्यूबवेल मिक्स पानी मिलाकर सप्लाई करते हैं, जिससे अगली टर्न तक काम चल सके। इसके बावजूद शहर के वार्ड आठ, नौ, 17 व 18 में करीब 50 गलियां तो ऐसी हैं जहां पिछले 20 दिनों से पेयजल आपूर्ति ही नहीं हुई है। इससे इन वार्डों के लोगों में विभाग के खिलाफ रोष बना हुआ है। तीन दिन पूर्व ही पेयजल संकट गहराने से परेशान वार्ड 18 की महिलाओं ने लोहारू चौक पर जाम लगा दिया था। इसके बाद जाम लगाने वाली 23 महिलाओं के खिलाफ सिटी थाना ने मामला तक दर्ज किया था। इससे पहले एक्सईएन ने वार्ड में पानी के टैंकर भेजने का आश्वासन भी दिया था लेकिन अब तक वार्ड में एक भी टैंकर नहीं पहुंचा है। इतना ही नहीं वार्ड में अब तक पेयजल सप्लाई भी नहीं छोड़ी गई है। वार्ड 17 की करीब आधा दर्जन गलियों के 100 घरों के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। वार्ड आठ में भी करीब डेढ़ दर्जन गलियों में रहने वाली करीब 1500 की आबादी पानी न पहुंचने से परेशान है। वार्ड नौ में भी करीब 15 गलियों में पिछले 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है।
अधिकारियों से मिलने पहुंचे पार्षद, आश्वासन देकर टरकाया
वार्डवासियों के समस्या से अवगत कराने के बावजूद इन चार वार्डों की पेयजल समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसके चलते पार्षद कुलदीप गांधी, पार्षद बक्शी सैनी, पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट विक्रम श्योराण जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिलने कार्यालय पहुंचे। यहां एक्सईएन या एसडीओ तो उन्हें नहीं मिले लेकिन जेई ने कम से कम 15-20 दिन बाद समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर उन्हें टरका दिया।
विज्ञापन
टैंकर नहीं खरीद सकता हर कोई, समाधान में अधिकारियों की दिलचस्पी नहीं
मेरे वार्ड की करीब 15 गलियों में पिछले करीब दो सप्ताह से पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंची है। इन गलियों के लोग 400 रुपये में पानी के टैंकर डलवाकर काम चला रहे हैं। करीब 1500 की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है।
बक्शी सैनी, पार्षद वार्ड आठ
वार्ड की करीब दस गलियां ऐसी हैं जहां पेयजल सप्लाई नहीं हो पा रही। विभागीय अधिकारियों को इससे अवगत करा चुके हैं। अधिकारियों ने करीब 15-20 दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया है।
पार्वती सैनी, पार्षद वार्ड नौ
वार्ड की करीब आठ गलियों में नियमित पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। इसके चलते करीब 120 परिवारों के 450 लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई दफा विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
- विक्रम श्योराण, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 17
शांतिपूर्व ढंग से लोगों की मांग विभागीय अधिकारी सुनते नहीं और जब कड़े कदम उठाते हैं तो मामले दर्ज किए जाते हैं। जाम खुलवाने पहुंचे एक्सईएन ने पानी के टैंकर भेजने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक टैंकर नहीं पहुंचा।
- कुलदीप गांधी, पार्षद वार्ड 18
बेहतर पेयजल सप्लाई के लिए विभाग प्रयासरत है। जल्द ही पेयजल संबंधी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। पेयजल आपूर्ति में जो रुकावटें हैं उनका पता हम लगा रहे हैं।
- नरेंद्र कुमार, जेई जन स्वास्थ्य विभाग