{"_id":"5b0dbcf24f1c1b916e8b5403","slug":"151527626994-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो पिल्लरों पर पोस्टर लगाने वालों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो पिल्लरों पर पोस्टर लगाने वालों पर केस दर्ज
Updated Wed, 30 May 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो पिलरों पर पोस्टर लगाने वालों पर केस दर्ज
बहादुरगढ़।
मेट्रो के पिल्लरों पर पोस्टर, बैनर व पेंटिंग करने वालों के खिलाफ डीएमआरसी ने 22 मई को पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने दर्जन भर प्रतिष्ठानों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शहर की कुछ संस्थाएं सामग्री प्रचार के नाम पर मेट्रो के पिलरों को खराब कर रही है। दरअसल, इन दिनों शिक्षण एवं अन्य संस्थानों द्वारा शहर में दीवारों, चौराहों पर प्रचार सामग्री लगाई जा रही है। मेट्रो के पिलरों तक को नहीं छोड़ा गया। टीकरी बार्डर से लेकर सांखोल स्थित आखिरी मेट्रो पिलर पोस्टर, लेटस और पेंटिंग से अटे पड़े हैं। हालात ये हैं कि कुछ पिलरों के तो नंबर तक ढक गए हैं। मेट्रो कर्मियों की मानें तो दोपहर को तो वे पोस्टर लगाने वालों को रोक देते हैं, मगर रात के समय लगा जाते हैं। डीएमआरसी की ओर से स्टेशन मैनेजर ने सिटी थाने में उक्त संस्थानों के खिलाफ शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई है।