{"_id":"5b09be714f1c1b896e8b4d54","slug":"151527365233-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोवा खुर्द में 90 लाख की विकास परियोजनाओं का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोवा खुर्द में 90 लाख की विकास परियोजनाओं का हुआ आगाज
Updated Sun, 27 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
भाजपा विधायक नरेश कौशिक ने शनिवार को हलके के गांव लोवा खुर्द में करीब 90 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का आगाज गांव के मौजिज लोगों की उपस्थिति में किया। विधायक ने कहा कि गांव में सरकार की ओर से आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही ढांचागत विकास कराया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर जल्द मिले।
विधायक नरेश कौशिक ने शनिवार को करीब 10 लाख की लागत से बनने वाली हरिजन बस्ती की गली, हरिजन बस्ती में करीब 8.20 लाख की लागत से बनने वाली गंदे पानी की निकासी के नाला निर्माण, 2.70 लाख रुपये की लागत से बनने वाली हरिजन चौपाल, करीब 2.87 लाख की लागत से बनने वाली वाल्मीकि चौपाल, 16.21 लाख की लागत से स्टेडियम की चारदीवारी निर्माण, करीब 12 लाख से शमशान घाट के शेड व रास्ते के निर्माण, करीब 19 लाख की लागत से बनने वाले गंदे पानी की निकासी के नाले और करीब 20 लाख की लागत से विभिन्न गलियों के नवीनीकरण व सुधारीकरण निर्माण कार्य की शुरुआत की।
भाजपा विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए केंद्र सरकार के चाल साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर बहादुरगढ़ निगरानी समिति अध्यक्ष महेश कुमार, मार्केट कमेटी चेयरमैन कैप्टन राम सिंह दलाल, बलवान खत्री, सरपंच जयप्रकाश, भूप प्रधान, जिले सिंह, राममेहर, रामअवतार जून, मनोज जून, जयबीर, सतबीर, भूप सिंह जून, काला आरएफसी, महेश शर्मा, देवेंद्र कौशिक, बलवान व कृष्ण चंद्र सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।