फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   संवैधानिक पदों का गलत प्रयोग कर रही भाजपा: रणबीर महेंद्रा

संवैधानिक पदों का गलत प्रयोग कर रही भाजपा: रणबीर महेंद्रा

Sat, 19 May 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवैधानिक पदों का गलत प्रयोग कर रही भाजपा: रणबीर महेंद्रा
संवैधानिक पदों का गलत उपयोग कर रही भाजपा : रणबीर महेंद्रा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन व पूर्व विधायक रणबीर महेंद्रा ने कहा कि भाजपा को लोकतांत्रिक मूल्यों से कोई लेनादेना नहीं है। कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन को सरकार बनाने के दावे को दरकिनार कर बीजेपी सरकार को शपथ दिलाना राज्यपाल का तानाशाही रवैया है।

रासीवासिया धर्मशाला में आयोजित धरने को संबोधित करते महेंद्रा ने कहा कि आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस द्वारा यह धरना दिया जा रहा है। रणबीर महेंद्रा ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल का तानाशाही रवैया लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संवैधानिक पदों का गलत इस्तेमाल कर देश को गलत दिशा में ले जाने का काम किया है। एक तरफ तो बीजेपी गोवा, त्रिपुरा जैसे प्रदेश में दूसरे नंबर की पार्टी होकर सरकार बनाती है। इसी तरह कर्नाटक में बहुमत न होकर भी सरकार गलत तरीके से बना रही है। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल धनखड़ ने कहा कि भाजपा अपने शासनकाल में सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करती है और दूसरी ओर कर्नाटक में विधायकों की खरीद-फरोख्त को बढ़ावा दे रही है। इस मौके पर सतबीर ठेकेदार, सत्यनारायण शर्मा, महेंद्र सोनी, सुरेंद्र बोबी, विजेंद्र झोझू, सुमेर कलाली, दयानंद निमली, शमशेर मंदौला, कृष्ण चिड़िया, अशोक ढाणी फौगाट, कृष्ण बेरला, सुरेश धनासरी, सुनील कारी, शेर सिंह, कैप्टन दुलीचंद, बिजेंद्र जोशी, विनय मैहड़ा, बबली आदमपुर, बलजीत बलकरा, सूरज समसपुर, विकास मोठसरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed