फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मीटिंग में मीडिया की एंट्री पर बैन, बाहर का स्पीकर भी करवाया बंद

मीटिंग में मीडिया की एंट्री पर बैन, बाहर का स्पीकर भी करवाया बंद

Fri, 02 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
मीटिंग में मीडिया की एंट्री पर बैन, बाहर का स्पीकर भी करवाया बंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
प्रदेश स्तरीय समीक्षा मीटिंग कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के द्वारा भले ही गांव निमाणा में की गई थी लेकिन मीटिंग में पूरी तरह से प्राइवेसी रखी गई थी। मीटिंग के दौरान हुई चर्चा बाहर न आए, इसके लिए मीडिया की एंट्री बैन कर दी गई। इसके लिए किसी और ने नहीं, बल्कि खुद कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने मंच से कहा कि जो भी लोग अधिकारियों के बिना हॉल में बैठे हैं, वो बाहर चले जाएं। जिस पर जिला परिषद के अध्यक्ष परमजीत सौलधा, उपाध्यक्ष योगेश सिलानी स्टेज से उतरकर हॉल से बाहर आ गए। वहीं मीडिया के लोग इस दौरान हॉल से बाहर आ गए।
बाहर के स्पीकर का भी हटाया कनेक्शन
मीडिया के लोग जब हॉल से बाहर आ गए तो समीक्षा मीटिंग की कार्यवाही को शुरू कर दिया गया। लेकिन अंदर की कार्यवाही बाहर लगे स्पीकर पर साफ सुनाई दे रही थी, जिसे कुछ पत्रकार बाहर से नोट कर रहे थे। जिसकी भनक अंदर बैठे अधिकारियों को लगी तो उस स्पीकर के तार निकलवा दिए गए।
विज्ञापन

बजट पर अधिकारियों ने बजाई ताली
समीक्षा मीटिंग के दौरान ही मंत्री ओपी धनखड़ ने फोन से मेसेज पढ़कर अधिकारियों को बताया कि सरकार ने फसल के लागत मूल्य का डेढ़ गुना भाव भविष्य में किसानों के लिए रखा है। मंत्री के द्वारा इस मेसेज की भूमिका कुछ इस तरीके से बांधी गई कि वहां मौजूद अधिकारियों ने भाजपा सरकार के बजट पर खूब तालियां बजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed