फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मीटिंग में मंत्री नरबीर से बोली खेड़ी खुम्मार गांव की पंचायत, खारे पानी तै खाज होगी मंत्री जी, इब त बालकां रिश्ते भी नहीं हौंदे

मीटिंग में मंत्री नरबीर से बोली खेड़ी खुम्मार गांव की पंचायत, खारे पानी तै खाज होगी मंत्री जी, इब त बालकां रिश्ते भी नहीं हौंदे

Sat, 13 Jan 2018 01:25 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
मीटिंग में मंत्री नरबीर से बोली खेड़ी खुम्मार गांव की  पंचायत, खारे पानी तै खाज होगी मंत्री जी, इब त बालकां रिश्ते भी नहीं हौंदे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने आए मंत्री राव नरबीर को खेड़ी खुम्मार की पंचायत ने अपना दुखड़ा सुनाया कि खारे पानी तै खाज होगी, इब तै बालकां के रिश्ते भी नहीं हौंदे। जिस पर मंत्री ने तुरंत जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तलब किया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नहर में पानी नहीं आने से गांव का जलघर सूखा है जिस पर मंत्री नरबीर ने नहर विभाग के एक्सईएन को बुलाकर पूछा कि आखिर कब जलघर का सूखा खत्म होगा। एक्सईएन ने आश्वासन दिया कि 19 जनवरी को जलघर में पानी पहुंच जाएगा। मामले में ग्रामीणों को जब डीसी ने समझाने का प्रयास किया तो पंचायत सदस्यों ने कहा कि अगर 19 को पानी नहीं आया तो मैडम आपके पास पहुंच जाएंगे। मीटिंग के दौरान 14 परिवादों को सुनवाई के लिए रखा गया था, जिनमें से 10 परिवादों को मंत्री के द्वारा मीटिंग में ही निपटा दिया गया। चार परिवादों को अगली मीटिंग में रखने के लिए बोला गया।

साहब! बेटियों को बस में नहीं बैठने देते निजी बस चालक
मंत्री के सामने सीनीयर सिटिजन्स ने सवाल उठाया कि निजी बस चालक बेटियों को बस में नहीं बैठाते। वे बोलते हैं कि रोडवेज का पास है तो उसी में बैठकर आया करो। जिस पर मंत्री ने जीएम रोडवेज लेखराज को बुलाया। उन्होंने कहा कि अगर निजी बसों वाले बेटियों को आगे से न बैठाएं तो उनकी बसें डिपो में आने से रोक दो। वहीं जीएम ने कहा कि इसकी पॉवर आरटीए को है। आरटीए का चार्ज देख रहे एडीसी सुशील सारवन ने कहा कि उन्हें शिकायत भेज दें, वे कार्रवाई कर देंगे।
विज्ञापन

छुछकवास चौक से हटाए जाएं कब्जे
मीटिंग में खानपुर खुर्द गांव से पहुंचे एक्स सूबेदार चंदन सिंह ने बताया कि छुछकवास चौक से अवैध कब्जों को हटवाया जाए। वहीं बाईपास के निर्माण कार्य को भी शुरू करवाया जाए, जिससे कि चौक पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सके। चंदन सिंह ने कहा कि यहां तो हर रोज दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1994 में मिले प्लॉट, कब्जा अब तक नहीं
मंत्री को शिकायत देते हुए बूपनिया गांव के भानीराम ने बताया कि उन्हें सरकार द्वारा 1994 में प्लॉट दिए गए थे। जिनकी रजिस्ट्री तब से ही उनके नाम पर है लेकिन उन्हें कब्जे अभी तक नहीं दिए गए हैं। मामले में मंत्री ने संबंधित बीडीपीओ को आदेश दिए कि अगली मीटिंग तक इसकी रिपोर्ट तैयार रखें।

सीएम को पढ़ाने वाले 80 वर्षीय रिटायर मास्टर पर केस
बेरी निवासी 80 वर्षीय श्योराम ने बताया कि वह बनियानी गांव में 1963 में सीएम मनोहर लाल को तीसरी कक्षा में पढ़ा चुके हैं। उन्होंने कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था कि शराब पीकर वे गली में हुड़दंग करते हैं। लेकिन पुलिस ने कुछ दिन बाद उसके खिलाफ ही मारपीट का केस दर्ज कर दिया। बुजुर्ग ने मंत्री को बोला कि पुलिस ने उस पर झूठा केस दर्ज किया है, क्या वह 80 साल की उम्र में किसी पुलिसकर्मी पर चौकी में हाथ उठा सकता है। मंत्री नरबीर ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे मामले की जांच कराएंगे।

खेड़ी खुम्मार की पंचायत बोली- खारे पानी तै खाज होगी मंत्री जी, ईब तै बालकां के रिश्ते भी नी हौंदे
कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री राव नरबीर के आगे लोगों ने रोया दुखड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed