फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भगवान परशुराम का फरसा विवाद को लेकर दोनो पक्ष डीएसपी से मिले

भगवान परशुराम का फरसा विवाद को लेकर दोनो पक्ष डीएसपी से मिले

Tue, 19 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
भगवान परशुराम का फरसा विवाद को लेकर दोनो पक्ष डीएसपी से मिले
भगवान परशुराम का फरसा विवाद: डीएसपी से मिले दोनों पक्ष
विज्ञापन

बौंदकलां
गांव झिंझर में परशुराम का फरसा पुन: स्थापित करने के विवाद को लेकर दो समुदायों के लोग डीएसपी चरखी दादरी से बौंदकलां पुलिस थाने में मिले लेकिन विवाद सुलझ नहीं सका। इसी विवाद को निपटाने के लिए चरखी दादरी डीएसपी प्रदीप कुमार सोमवार को दोपहर बाद बौंदकलां थाने में पहुंचे। दोनों पक्षों ने अपने= अपने विचार व्यक्त किए। दोनों पक्षों के कुछ व्यक्ति समझौते के पक्ष में थे लेकिन डीएसपी प्रदीप कुमार द्वारा बार- बार भी समझाने पर भी दोनो पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी।

गौरतलब है कि गत अप्रैल महीने में गांव झिंझर के हनुमान मंदिर में भगवान परशुराम का फरसा स्थापित किया गया था। अगस्त महीने में कुछ असामाजिक तत्वों ने फरसे को उखाड़ दिया था। पुलिस ने वारदात के अगले दिन ही तीन आरोपियों को पकड़कर फरसे को भी बरामद कर लिया था। बाद में कुछ ग्रामीणों ने इस उखाड़े गए फरसे को पुन: हनुमान मंदिर में स्थापित करने की सोची थी। लेकिन कुछ लोगों लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया कि यह फरसा हनुमान मंदिर में स्थापित न करके अन्य जगह पर स्थापित कर दिया जाएं। दोनों समुदायों में बढ़ते विवाद को देखते हुए अक्टूबर महीने में तत्कालीन डीएसपी ने दोनों समुदायों की कमेटी बनाकर मामले को शांत करवा दिया था। लेकिन अब एक पक्ष द्वारा एडीसी और एसपी को ज्ञापन देकर फरसे को दोबारा से स्थापित करवाने की मांग फिर उठा दी गई। इन लोगों का कहना है कि यह फरसा हनुमान मंदिर में स्थापित न करके दूसरी जगह पर स्थापित कर दिया जाए तो उन्हें कोई भी एतराज नहीं है। डीएसपी से मिलने वालों में सतबीर, कृष्ण, अनूप, कलीराम, लीला, धनराज, राजकरण, बलवान, महाबीर, हवासिंह, राजेंद्र, ओमप्रकाश, कृष्ण, श्रीभगवान, रामौतार और हरीकिशन आदि ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed