{"_id":"59eb9c434f1c1bcc538b857d","slug":"151508613187-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा सत्र में घेरेंगें भाजपा सरकार को : किरण चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा सत्र में घेरेंगें भाजपा सरकार को : किरण चौधरी
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा सत्र में घेरेंगे भाजपा सरकार को : किरण चौधरी
चरखी दादरी।
हरियाणा विधानसभा के 23 अक्तूबर से शुरू होने वाले सत्र में प्रदेश के बड़े मुद्दों के साथ स्थानीय समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा जाएगा। यह बात कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने जारी बयान में कही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान की सरसों और बाजरे की खरीद में कई तरफ की शर्तें लगा रखी हैं जिसको लेकर विधानसभा में सरकार के सवाल जवाब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के किसान प्रेम का झूठा चोला उतर गया है। आज किसान अपनी बाजरे की फसल लिए मंडी में लंबे समय से इंतजार कर रहा है वहीं सरकार ने बाजरे की सरकारी खरीद बंद कर रखी है। उन्होंने कहा कि आज दक्षिण हरियाणा का काफी इलाका सूखे की चपेट में है। सरकार को तुरंत प्रभाव से इस इलाके को सूखाग्रस्त घोषित करना चाहिए और कम से कम 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देना चाहिये। किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के पास किसान जमावड़ा और अन्य दूसरे कार्यक्रमों में बहाने के लिए तो करोड़ों रुपये हैं पर महंगाई की मार झेल रहे किसान मजदूर के कर्जे माफ करने के लिए खजाने के दरवाजे बंद हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने दरियादिली दिखाकर किसान के दो लाख तक के कर्जे माफ किए हैं। हरियाणा का किसान पंजाब के किसान से आर्थिक रूप से ज्यादा पिछड़ा हुआ है। हरियाणा सरकार को केंद्र पर दबाव बनाना चाहिए और अपने किसान वर्ग के कर्जे माफ करने चाहिए।