{"_id":"59eb93d64f1c1b6d548b83b2","slug":"151508611030-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पेयजल सप्लाई से वार्ड-6 के सैंकड़ों लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पेयजल सप्लाई से वार्ड-6 के सैंकड़ों लोग परेशान
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
लाइनपार क्षेत्र के 22 फुटा रोड क्षेत्र के साथ लगती कॉलोनियों में पिछले कई दिनों से दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। यह पानी पीने तो दूर कपड़े व बर्तन धोने के लायक भी नहीं है। इससे लोग बेहद परेशान हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान न होने से लोगों में रोष है। लोगों ने जलापूर्ति विभाग से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
दूषित पेयजल समस्या से जूझ रहे इन लोगों ने इकट्ठे होकर जलापूर्ति विभाग के खिलाफ रोष जताया। अशोका कॉलोनी निवासी सुनीता, सुशीला, सरोज, अंगूरी, कैलाश, चंपा, सपना, बीरमति, मंजू, सरस्वती, राजबाला, सुमित्रा, सीमा, ममता, सोनिया, भतेरी व मुकेश में काफी रोष दिखा। इन्होंने कहा कि उनके वार्ड में पिछले 15 दिनों से दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। यही नहीं त्यौहार पर तो पिछले कई दिन से पानी की सप्लाई तक नहीं की गई। पानी की सप्लाई में सीवरेज युक्त बदबूदार पानी मिलकर लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इस पानी को पीना तो दूर कपड़े धोने के अलावा रोजमर्रा के कार्यों में भी इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। गंदगीयुक्त पानी सप्लाई के चलते जहां स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है वहीं उनकी जेब पर आर्थिक बोझ भी पड़ता जा रहा है। क्योंकि प्रतिदिन पीने के पानी का प्रबंध करने के लिए उन्हें या तो दूर-दराज जाकर व्यवस्था करनी पड़ती है या फिर गलियों में आने वाले टैंकरों से 40 से 60 रुपये तक का पानी रोजाना खरीदना पड़ रहा है। उधर, वार्ड-6 से पार्षद दीपा रानी व उनके पति एवं पूर्व पार्षद राजेश तंवर का कहना है कि दूषित पानी के चलते लोग परेशान है। समस्या को लेकर कई बार संबंधित जेई व अन्य कर्मचारियों को भी अवगत कराया है लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।
जल्द होगा समस्या का समाधान : जेई
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग की जेई सरिता का कहना है कि उन्हें अभी शिकायत मिली है। लाइन की जांच कराई जाएगी, यदि खामियां मिली तो दूर कर दी जाएंगी। अगर लोगों के खुद के कनेक्शन लीक मिलते हैं, तो वो उन्हें ही ठीक कराने होंगे। इस तरह की समस्या अवैध कनेक्शनों के कारण होती है। यदि कोई कनेक्शन अवैध मिला तो उसे भी काटा जाएगा। जल्द से जल्द लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा।