{"_id":"599f373c4f1c1be3098b462a","slug":"151503606588-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों के ग्रामीणों ने बिजली घर के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों के ग्रामीणों ने बिजली घर के बाहर किया प्रदर्शन
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली घर के बाहर किया प्रदर्शन
बाढड़ा।
बिजली कटों से तंग आए तीन गांवों के ग्रामीणों ने गांव लाड बिजली घर के बाहर प्रदर्शन कर रोष जताया। दो घंटे बाद बिजली निगम के एसडीओ व कार्यकारी अभियंता ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत किया।
गांव लाड स्थित 33केवी बिजली वितरण केंद्र के बाहर गांव भांडवा, लाड व ढाणी सूरजा के ग्रामीण एकत्र हुए और रोष जताया। इस अवसर पर भाकियू के महासचिव हरपाल भांडवा ने कहा कि इन तीनों गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमराई हुई है। नाममात्र की ही बिजली मिल रही है। बिजली के बार-बार कट लगते हैं। बिजली कटों की वजह से बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। किसानों की फसलें सूख रही हैं तथा पीने के पानी की किल्लत पैदा हो गई है । इन ग्रामीणों ने बिजली केंद्र के बाहर रोष प्रदर्शन किया तथा पर्याप्त बिजली आपूर्ति करने की मांग की।
बाद में बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता भागीरथ व एसडीओ जयप्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बीडीसी अजीत, सरपंच राकेश, सरपंच सुभाष, रिछपाल, सोमबीर, प्रहलाद, राजेश हनुमान सिंह, रामौतार, सोमबीर, प्रेमसिंह, हवा सिंह, ओमप्रकाश, छाजूराम, रतन सिंह, सुभाष, सुरेश, शीशराम आदि मौजूद थे।