फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रक्षाबंधन पर एसी बसों में नहीं होगी बहनों को मुफ्त यात्रा की छूट

रक्षाबंधन पर एसी बसों में नहीं होगी बहनों को मुफ्त यात्रा की छूट

Thu, 03 Aug 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर एसी बसों में नहीं होगी बहनों को मुफ्त यात्रा की छूट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सरकार ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला लिया है। यह सुविधा रविवार की रात के 12 बजे के बाद से शुरू होकर सोमवार रक्षाबंधन वाले दिन रात 12 बजे तक दी जाएगी। महिला के साथ यात्रा में 15 साल तक के बच्चे का भी टिकट नहीं लगेगा। बहादुरगढ़ डिपो से लगभग 50 बसों को निकाला जाएगा। इसमें छोटे रूट के साथ-साथ लंबे रूट की बसें भी शामिल होंगी।
रक्षाबंधन पर सरकार की तरफ से हर वर्ष बहनों को मुफ्त सुविधा का तोहफा दिया जाता है। इस पर्व पर सभी बहन अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए अवश्य जाती हैं। आने-जाने के लिए बहनाें को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू की थी।
विज्ञापन

जब तक ये मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू नहीं की थी तो कई बार कंडक्टर महिलाओं को बस में बैठाते भी नहीं थे, क्योंकि बसों में भीड़ इतनी चढ़ जाती थी कि उसमें कंडक्टर को टिकट काटने में खासी दिक्कत होती थी। सरकार ने कंडक्टरों और सवारियों की परेशानी को देखते हुए मुफ्त यात्रा सुविधा योजना तैयार की। सरकार के इस तोहफे से बहनें भी खासी खुश रहती हैं क्योंकि उन्हें हरियाणा की सीमा में कोई किराया नहीं देना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय बस स्टैंड के एसएस जगदीश कुमार का कहना है कि रक्षाबंधन वाले दिन हरियाणा रोडवेज की सिर्फ वातानुकूलित बसों को छोड़कर अन्य सभी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी। बस चाहे लंबे रूटों पर चलने वाली हो या फिर छोटे रूटों पर। वातानुकूलित बस में बैठने पर किराया देना होगा।


- बहादुरगढ़ से करीब 50 बसें निकाली जाएंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed