{"_id":"5980cd4e4f1c1b8c798b4697","slug":"151501613390-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस से पहले साफ और उत्सवमय दिखे शहर : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस से पहले साफ और उत्सवमय दिखे शहर : डीसी
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
हरियाणा प्रदेश का चरखी दादरी नया जिला बना है। इसलिए यहां पहला स्वतंत्रता दिवस समारोह भी हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। समारोह के दिन पूरा शहर उत्सवमय और साफ-सुथरा दिखना चाहिए। यह निर्देश उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस मनाने के संबंध में आयोजित बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिए।
लघु सचिवालय परिसर में हुई इस बैठक में उपायुक्त ने कहा कि समारोह स्थल जनता कॉलेज का बलिदान स्मारक स्टेडियम ही रहेगा। मार्चपास्ट, ध्वजारोहण और मुख्य अतिथि को परेड का निरीक्षण करवाने और सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस विभाग की रहेगी। उन्होंने कहा कि परेड की रिहर्सल आठ अगस्त से शुरू कर दी जाए। उपायुक्त ने खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप फौगाट को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति गरिमामय और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत होनी चाहिए। इसमें भाग लेने वाली टीमों की सूची दो दिन में पेश की जाए। उपायुक्त ने कहा कि विश्राम गृह से स्टेडियम तक सीवरेज लाइन की सफाई, स्टेडियम में पीने के पानी की व्यवस्था जनस्वास्थ्य विभाग की रहेगी। समारोह स्थल की सफाई, स्वागत पताका मुख्य मार्गों पर लगाने का काम नगर परिषद द्वारा किया जाएगा। विजय कुमार सिदप्पा ने कहा कि नगरपरिषद शहर को स्वच्छ बनाने का कार्य अभी से शुरू कर दें। सड़कों से अतिक्रमण हटवाया जाए, नालियों की सफाई करवाई जाए और रास्तों को सुंदर बनाया जाए। जनस्वास्थ्य विभाग दूषित और बारिश के पानी की निकासी के लिए अभियान चलाए। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय उत्सव में शहर के सभी प्रमुख नागरिकों, स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिजन, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों, पत्रकारों को आमंत्रित किया जाए। उनके बैठने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। समारोह में भाग लेने वाले बच्चों के लिए जलपान और तैयारी के लिए अलग से कक्ष का प्रबंध हो। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर, एसडीएम ओमप्रकाश, नगराधीश अमरदीप सिंह, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, डीएसपी सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार जगदीश चंद्र, सुशासन सहयोगी प्रमोद रतूड़ी, समुंदर सिंह, विजय शर्मा, भूदेव प्रसाद आदि मौजूद थे।