{"_id":"594ebb1c4f1c1b95678b4574","slug":"151498331932-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजी की शादी के लिए निकलवाए कैश व जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांजी की शादी के लिए निकलवाए कैश व जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भात में देने के लिए रखी दो लाख की नकदी और 10 तोला सोना चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
भांजी की शादी के लिए बहन को देने के लिए रखी करीब दो लाख की नकदी और 10 तोला सोना पर चोर हाथ साफ कर गए। प्रेम नगर में शुक्रवार रात हुई इस घटना में चोर जाते हुए बैंक संबंधी कागजात भी साथ ले गए। यही नहीं चारों ने एक और घर को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। फिलहाल सिटी थाना पुलिस ने मौके का मुआयना करते हुए पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने करीब सवा पांच लाख के नुकसान होने का अंदेशा जताया है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रेम नगर की गली नंबर सात निवासी महेंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात चोरों ने उसके मकान को निशाना बनाया। महेंद्र ने बताया कि उसकी भांजी की शादी है और इसके लिए उसने बैंक से करीब सवा दो लाख रुपये की नकदी बहन को देने के लिए निकलवाई थी। महेंद्र ने बताया कि इतना ही नहीं शादी के लिए उसने कुछ सोने-चांदी के जेवरात भी तैयार करवाकर घर में रखे थे। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह पत्नी मूर्ति ने उसे उठाकर घर में हुई चोरी की जानकारी दी। महेंद्र ने बताया कि वह तथा उसकी पत्नी शुक्रवार को बरामदे में सो रहे थे जबकि उसके माता-पिता उसके बेटे और भांजे के साथ घर के एक अन्य कमरे में सो रहे थे। पीड़ित का अनुमान है कि वारदात को रात दो बजे के बाद अंजाम दिया गया है।
पीड़ित महेंद्र ने बताया कि पहले तो चोरों ने तीन सोने की अंगुठी, एक सोने का हार, एक जोड़ी टॉपस, एक जोड़ी बाली व एक जोड़ी पायल चुराई, इसके बाद साथ वाले कमरे में रखे उसके संदूक से भी करीब सवा दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने बताया कि चोरी में उसे करीब सवा पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
एक और घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे चोर
चोरों ने महेंद्र के मकान से करीब सौ मीटर दूर स्थित सत्यवान नामक व्यक्ति के घर में भी चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। चोरों ने मैन गेट का ताला भी तोड़ डाला। इसके बाद चोर ऊपर बने कमरे में पहुंचे वहां और वहां दरवाजे पर लगे ताले को भी तोड़ डाला। सत्यवान ने बताया कि कमरा खाली था और नीचे बने कमरे में वो अपने परिवार सहित सो रहे थे। सत्यवान ने बताया कि घर में घुसने के बाद भी चोर वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो पाए।
वर्जन:
पीड़ित की हमारे पास शिकायत आ चुकी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाकर माल की बरामदगी करवा दी जाएगी। सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। -मंजीत अहलावत, पुलिस प्रवक्ता
फोटो 30 चोरों द्वारा खंगाला गया संदूक दिखाता पीड़ित महेंद्र।
फोटो 31 चोरी के बाद अलमारी का टूटा पड़ा गेट व बैड पर फैला सामान।
फोटो 32 मकान के दूसरे कमरे में बिखरा पड़ा सामान।
फोटो 34 घर के आंगन में मौजूद चोरों के पैरों के निशान।