{"_id":"59442f4f4f1c1b962b8b46e7","slug":"151497640783-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्ममतापूर्वक की छोटे भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्ममतापूर्वक की छोटे भाई की हत्या
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
गांव दुल्हेड़ा में बीती रात एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने पिता के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दुल्हेड़ा निवासी कृष्ण के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 25 वर्षीय मनीष शादीशुदा है तो छोटा बेटा 22 वर्षीय अजय कुंवारा था। पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि बृहस्पतिवार की रात करीब 12:15 बजे मनीष नशे की हालत में घर आया और अपने परिजनों के संग झगड़ने लगा। इसके बाद वह बाइक पर सवार होकर कहीं चला गया। जाते-जाते वह अपने छोटे भाई अजय को जान से मारने की बात कहकर गया था। घवराये परिजन पशुओं की रखवाली कर रहे अजय के पास प्लॉट पर गए तो देखा कि आसपास खून बह रहा था और चारपाई पर लेटे अजय पर मनीष रॉड से वार कर रहा था। मौके पर पहुंचे परिजनों को देखकर वह फरार हो गया।
इस पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक अजय की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ ले गई। वहां शुक्रवार की दोपहर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि मनीष के एक बेटा व एक बेटी है और वह ट्रक चलाता है। उनका छोटा बेटा अजय बेहद शरीफ था। किसी से उसका कोई झगड़ा नहीं था। उसके भाई के साथ भी उसका कोई वैर नहीं था। अजय घर पर ही रहता था और हरेक काम में हाथ बंटाता था। जबकि मनीष नशे का आदी था। वह अक्सर परिजनों से झगड़ा करता था। बृहस्पतिवार को भी उसने घर में तोड़ाफोड़ की थी और नशे की हालत में उसने अजय को मौत के घाट उतार दिया।
सदर थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि पिता की शिकायत पर आरोपी मनीष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। तलाश जारी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरोपी फरार, पिता के बयान पर मामला दर्ज