फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   झज्जर ने कायम रखा चौथा पायदान, बोर्ड टॉपर ने बढ़ाया जिले को मान

झज्जर ने कायम रखा चौथा पायदान, बोर्ड टॉपर ने बढ़ाया जिले को मान

Sat, 18 May 2019 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
झज्जर ने कायम रखा चौथा पायदान, बोर्ड टॉपर ने बढ़ाया जिले को मान
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिले ने अपना चौथा पायदान इस बार भी बरकरार रखा। वहीं न्यूटन स्कूल झज्जर के छात्र हिमांशु ने बोर्ड में टॉप कर जिले का मान भी बढ़ाया। झज्जर जिले के 13177 छात्रों ने इस बार 10वीं कक्षा की परीक्षा दी। जिसमें से 8990 हुए पास, 696 छात्रों को री अपीयर का सामना करना पड़ा है। वहीं 3491 छात्र फेल हो गए, जिले का ओवरआल पास प्रतिशत 68.22 रहा है। जो कि पिछले साल के पास प्रतिशत 61.42 के मुकाबले बेहतर रहा है।
विज्ञापन

न्यूूटन रहा रिजल्ट में अग्रणी संस्थान
न्यूटन उच्च विद्यालय दसवीं के परीक्षा परिणाम में छाया रहा। प्रदेश का टॉपर इसी स्कूल का छात्र हिमांशु है तो वहीं जिले के टॉप टेन में स्कूल के चार छात्रों ने स्थान बनाया है। इनमें पंकज, अंजू, शीतल व निकिता शामिल हैं। स्कूल के 13 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक, 39 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक, 50 बच्चों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक, 65 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल निदेशक बालेश कादियान, अश्वनी खासा, मनोजा भारद्वाज, मुख्याध्यापक रोहताश सिंह, उप मुख्याध्यापिका उर्मिल बैनीवाल ने बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

मदर फूला देवी का छात्र रहा पांचवें स्थान पर
मदर इंडिया शिक्षा सुधार समिति मारौत द्वारा संचालित मदर फूला देवी फोर्टपुरा बराणी स्कूल का 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अतिन पुत्र राजेेश होस्टलर ने 488 (97.6) अंक लेकर जिले में पांचवां व विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया। आशीष पुत्र आनंद बराणी 471 (94.2) लेकर दूसरा, मंजीत पुत्र सूरजभान कोयलपुर 464 (93 प्रतिशत) ने तीसरा, रीना सुपुत्री राजेश कडोधा 461 (92.2) ने चौथा स्थान प्राप्त किया। कुल 49 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 90 प्रतिशत से अधिक 4 छात्र व 80 प्रतिशत से अधिक 15 छात्र रहे। प्राचार्या सरोज कुमारी ने सभी छात्रों को अपना आशीर्वाद दिया और उनके अभिभावकों व प्राध्यापकों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय स्कूूल की मेरिट में आए दो बच्चे
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी जट्ट का परिणाम शानदार रहा है।12वीं कक्षा के हरियाणा बोर्ड के घोषित परिणाम के बाद प्रिंसिपल कृष्ण धनखड़ ने बताया कि विद्यालय का परिणाम 96 प्रतिशत रहा है जबकि इनमें से 2 बच्चों ने मेरिट प्राप्त की है। जबकि 19 बच्चों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीण की है। प्रिंसिपल ने सभी विद्यर्थियों और शिक्षकों को बधाई दी है। शत प्रतिशत रहा आर्मी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला
आर्मी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा रविता निवादा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं सिया भूरावास, कल्पना सरौला, पायल भूरावास, मुस्कान ढाकला, शीतल सरौला ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया। 30 बच्चों मे पांच बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक व 10 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। बाकी सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में पास हुए। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार, निदेशक सुभाष चंद्र व स्कूल स्टॉॅफ ने सभी बच्चों को बधाई दी।
आदर्श स्कूल जहांगीरपुर का दसवीं का परिणाम रहा शत-प्रतिशत
आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल जहांगीरपुर के विद्यार्थियों में आरजु पुत्री दिनेश कुमार ने 95 प्रतिशत के साथ स्कूल में प्रथम स्थान, दीप्ती पुत्री युद्धवीर ने 93 प्रतिशत प्राप्त करके दूसरा स्थान व कविता पुत्री मंजीत ने 92 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त पूनम पुत्री सतीश ने 91 प्रतिशत, पूजल पुत्री बिरेंद्र ने 90 प्रतिशत व श्वेता पुत्री रामनिवास ने 90 प्रतिशत, दिनेश पुत्र सतीश ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपना व अपने स्कूल का नाम रोशन किया। इसके अलावा 15 बच्चों ने मेरिट में अपनी जगह बनाई। विद्यार्थियों की इस कामयाबी पर स्कूल प्राचार्य मदन लाल शर्मा ने स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई दी और सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
सेकेंडरी परीक्षा में भी वीडी स्कूल ने लहराया परचम
भिवानी बोर्ड द्वारा घोषित सेकेंडरी परीक्षा में गांव बहु स्थित वी डी स्कूल के विद्यार्थियों ने एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 50 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज कराया। प्रथम स्थान प्रिया पुत्री प्रीत कुमार ने 469/500 ने हासिल किया। दूसरे स्थान पर अभिषेक पुत्र भागसिंह 463/500 व तृतीया स्थान पर संयुक्त रूप से अश्विनी पुत्र सुरेंद्र व भुनेश सुपुत्र राजबीर 460/500 ने कब्जा किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल संचालक जंगजीत सिंह, प्राचार्य दिनेश फौगाट व समस्त अध्यापक वर्ग ने बच्चों को सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दी।
सौ फीसदी रहा रिलायंस स्कूल का परिणाम
रिलायंस डेवलपमेंट पब्लिक स्कूल, गिरधरपुर (झज्जर) की छात्रा धनिया निवासी अंजललि पुत्री शिवकुमार ने 491 अंक हासिल करके तीसरे स्थान के साथ प्रदेश में झज्जर जिले का नाम रोशन किया। अजंलि की इस उपलब्धि से स्कूल व गांव में खुशी का माहौल था। इस अवसर पर स्कूल संचालक सुखबीर जाखड़ ने बताया कि विद्यालय का परिणाम हर वर्ष की भांति शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के 6 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। जिसके अंजलि पुत्री शिवकुमार ने 98.1 प्रतिशत, ललित पुत्र सोमबीर (मुबारिकपुर) ने 96 प्रतिशत अंक, रितु पुत्री राजकुमार (सुबाना) 95 प्रतिशत, हिमांशु पुत्र पूर्णमल ने 94 प्रतिशत अंक, शिवांक पुत्र कुलदीप 92 प्रतिशत, गुरदीप पुत्र रामहेर 91 प्रतिशत व प्रिंका पुत्री सत्यनारयण ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किये। विद्यालय के प्राचार्य उमेश भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय के तीन बच्चों ने विज्ञान विषय में पूरे 100 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि विज्ञान अध्यापिका नीतु भी रिलायंस स्कूल की छात्रा रही हैं और अब विज्ञान विषय पढ़ा रही हैं।
बीकेडी स्कूल का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
बीकेडी साल्हावास के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मोहित पुत्र सुरेश कुमार ने 480 अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान व प्रियंका पुत्री संजय ने 468 अंक प्राप्त करते हुए दूसरा व नेहा पुत्री नरेश ने 455 अंक प्राप्त करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया ।विद्यालय के 23 बच्चों ने मैरिट सूची में आपना नाम दर्ज करवाया है। 10 बच्चो ने 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए है। इस खुशी के मौके पर विद्यायल संस्थापक मांगेराम रोहिल्ला ने कहा कि इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी छात्र व सभी अध्यापक बधाई के पात्र हैं।

दी हाईट के 14 छात्रों ने पाए 90 प्रतिशत से अधिक अंक
दी हाईट सीनीयर सेकेंडरी स्कूल खुडन के 14 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। छात्रा हिमांशी ने 472 अंक लेकर प्रथम, लक्ष्य ने 467 अंक लेकर दूसरा स्थाना प्राप्त किया। सात बच्चों ने 93 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। 14 बच्चों ने 90 प्रतिशत अंक लिए तथा 24 बच्चों ने 84 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 38 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक पाकर मेरिट सूूची में अपना नाम दर्ज करवाया। स्कूल निदेशक नविंद्र कुमार ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed