{"_id":"5cd5c7d7bdec22078f24c48a","slug":"141557514199-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मबीर को नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट दें : अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मबीर को नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट दें : अमित शाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी/भिवानी। भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद धर्मबीर सिंह के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोगों में जोश भरा। उन्होंने भिवानी-महेंद्रगढ़ के विकास कार्य गिनाने के बाद कहा कि आप हमारे प्रत्याशी को वोट न दें। इन विकास कार्यों को भी न देखें। मगर भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से जीताएं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सुरक्षित किया है। इसलिए प्रधानमंत्री को वोट दें।
विजय संकल्प रैली में सुबह 10 बजे ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करीब पौने तीन बजे रैली में पहुंचे। आते ही लोगों का अभिवादन किया और सीधे माइक थामकर लोगों को संबोधित करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि निवर्तमान सांसद धर्मबीर सिंह सीधे-साधे दिखते हैं मगर भिवानी-महेंद्रगढ़ हलकों के लिए दिल्ली में बड़ों-बड़ों से झगड़ा कर लेते हैं। अपने हलकों की चिंता करने वाला है हमारा धर्मबीर सिंह। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि आज पहले बीमारियों और उनके खर्चे से लोग परेशान थे। भाजपा ने आयुष्मान योजना से पांच लाख तक का इलाज नि:शुल्क किया। 50 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचाया। पहले हरियाणा में बेटियों की दयनीय स्थिति थी। लिंगानुपात भी गड़बड़ाया हुआ था। 1000 लड़कों पर 870 ही बेटियां थीं अब इसमें सुधार हुआ है और आज 1000 लड़कों पर 922 बेटियां हैं। रैली के दौरान शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक सुखविंद्र सिंह मांढी, पूर्व केंद्रीय मंत्री निहाल चंद मेघराज, महंत बालकनाथ, पूर्व विधायक नृपेंद्र श्योराण, नप चेयरमैन संजय छपारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा, भिवानी जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया, रैली के सह संयोजक सोमबीर सांगवान, विस्ताकर राजेंद्र शर्मा, डॉ. किरण कलकल ने भी अपने विचार रखे।
सोमवार को मायावती, मंगलवार को अखिलेश होंगे प्रधानमंत्री
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा मैंने कई बार मंच से इन महा मिलावट वालों से पूछा कि तुम्हारा प्रधानमंत्री उम्मीदवार कौन है। मगर किसी ने नहीं बताया। एक ने बताया कि सोमवार को मायावती, मंगलवार को अखिलेष, बुधवार को शरद पंवार, वीरवार को चंद्रबाबू, शुक्रवार को देवगौड़ा और शनिवार को ममता दीदी प्रधानमंत्री होंगी। रविवार को देश में छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
माइक हुआ खराब, चार मिनट रहा बंद
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से पहले जब मंच से अलवर से भाजपा उम्मीदवार महंत बालकनाथ संबोधित कर रहे थे तो अचानक माइक खराब हो गया। माइक करीब चार मिनट तक खराब रहा। ऐसे में सभी मंच पर खड़े रहे और माइक वाले को बुलाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से पहले मंच पर मौजूद पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ को बुलाया गया। जब उन्होंने भाषण शुरू किया तो इसी दौरान रैली स्थल पर लगी एलईडी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण शुरू हो गया। इस कारण हंगामे की स्थिति बनी और लोग एलईडी देखने उमड़ पड़े। बाद में भाषण बंद किया और पुलिस ने लोगों को बैठाया।
लग गया लंबा जाम
रैली खत्म होते ही करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया और जाम में फंसे लोग अव्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन को कोसते रहे। रैली में पहुंचे अधिकतर नेता, कार्यकर्ता वाहनों से आए थे। रैली खत्म होते ही सैकड़ों की संख्या में वाहन एक साथ चले तो भिवानी-दादरी, भिवानी-महेंद्रगढ़ मार्ग पर लंबा जाम लग गया और लोग परेशान रहे।