फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...

नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...

Thu, 02 May 2019 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...
बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड पर श्री करुणा निधान सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा वाचक डॉ. नरेश चंद्र शास्त्री ने बुधवार को रामजन्म व कृष्णजन्म की कथा सुनाई। कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्म होते ही पंडाल नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा व पुष्प की वर्षा की गई। डॉ. नरेश चंद्र शास्त्री ने भगवान राम के जन्म पर अयोध्या में छाए उल्लास व महाराज दशरथ के महल में छाई खुशियों का वर्णन सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कृष्ण जन्म की लीला का मनोहारी वर्णन किया व भगवान श्री कृष्ण का जन्म कैसे हुआ। जन्म के बारे में श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से विस्तृत वृत्तांत बताया, जिससे कथा सुनने आए भक्तगण खुशी से झूम उठे। कृष्ण जन्म होते ही पंडाल जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा व गुलाब पुष्प की वर्षा की गई। कथा वाचक डॉ. नरेश चंद्र शास्त्री ने भजनों की वर्षा कर भक्तों को आनंद विभोर कर दिया। इस अवसर पर बाल गोपाल के जन्म की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें बाबा वासुदेव टोकरी में बाल गोपाल को लेकर आए कथा के बीच में गाये मधुर भजन सुन आते ही श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। कृष्ण जन्म पर आयोजकों ने फूलों की वर्षा करते हुए शिशु कृष्ण वासुदेव की झांकी की आरती उतारी। श्री कृष्ण जन्म के प्रसंग का बड़ा सुंदर चित्रण किया गया। आनंद का आलम यह था कि इस अवसर पर स्वयं को झूमने से कोई रोक नहीं पाया। सभी के पैर अपना नियंत्रण खो बैठे व स्वयं श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर थिरकते रहे। महिलाओं ने मंगल गीत गाए व पुरुषों ने जयघोष की। आस्था व्यक्त की श्री कृष्ण जन्म उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने माखन मिश्री का भोग लगाकर जमकर उत्सव मनाया। इस मौके पर मुकेश बंसल, भारत भूषण, महाबीर प्रसाद रतेरिया, सतनारायण अग्रवाल, शिव नारायण गुप्ता, साधूराम, संदीप रतेरिया, प्रशांत गोयल, अनुज कंसल, मनीषा, जग्गी बंसल, राजबीर बंसल, विक्रांत जैन, अनिल गर्ग, आनंद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed