फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   134ए : बहादुरगढ़ में 3601 में से 2207 बच्चे हुए सफल

134ए : बहादुरगढ़ में 3601 में से 2207 बच्चे हुए सफल

Sat, 20 Apr 2019 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
134ए : बहादुरगढ़ में 3601 में से 2207 बच्चे हुए सफल
बहादुरगढ़। शिक्षा नियमावली 134ए के तहत ली गई प्रवेश परीक्षा के परिणाम में 55 फीसद अंक पाने वाले परीक्षार्थी भी सफल हुए हैं। जिन बच्चों का परिणाम सूची में नाम पाया गया उनके चेहरे खिले नजर आए तो जिनका नाम नहीं था उनके अभिभावकों के चेहरे फीके पड़ गए। बहादुरगढ़ खंड में कुल 3601 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 2207 बच्चे सफल रहे, जबकि 1394 बच्चे अनुत्तीर्ण हो गए। पास हुए 2207 में से 293 बच्चे सरकारी स्कूल के हैं। सेंट्रलाइज तरीके से बच्चों को 23 अप्रैल तक स्कूल अलॉट कर दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग चंडीगढ़ द्वारा मेरिट में स्थान पाने वाले बच्चों को स्कूल अलॉट किए जाएंगे। इसकी जानकारी मोबाइल मैसेज द्वारा भेज दी जाएगी। इसके बाद की प्रक्रिया अभिभावक संबंधित स्कूलों में जाकर पूरी करते हुए अपने बच्चों का दाखिला करा सकते हैं। अगर इसमें कोई दिक्कत आती है तो संबंधित शिक्षा अधिकारी से मिलकर शिकायत की जा सकती है। अगर दाखिले में किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो उसमे समाधान के लिए डायरेक्टर शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा अधिकारी सतबीर सिवाच, जिला मौलिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कोहली, नोडल अधिकारी रवि धनखड़, सदस्यों में सतीश शर्मा को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed