फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भदानी का विक्रांत सहरावत हुआ शहीद, आज पहुंचेंगा गांव में पार्थिव शरीर

भदानी का विक्रांत सहरावत हुआ शहीद, आज पहुंचेंगा गांव में पार्थिव शरीर

Thu, 28 Feb 2019 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
भदानी का विक्रांत सहरावत हुआ शहीद, आज पहुंचेंगा गांव में पार्थिव शरीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। जम्मू-कश्मीर के बडगांव में हुए चॉपर क्रैश में भदानी गांव का विक्रांत शहीद हो गया। जिसका पार्थिव शरीर पैतृक गांव भदानी में वीरवार दोपहर तक पहुंचने की संभावना है। भदानी गांव के बेटे विक्रांत के शहीद होने की खबर जैसे ही क्षेत्र के लोगों को मिली तो आसपास के लोग उसके घर पहुंचने लगे। सूचना मिलने पर प्रशासन की ओर से भी बीडीपीओ इकबाल राठी तथा सदर थाना झज्जर से पुलिसकर्मी भी गांव में पहुंचे। शहीद विक्रांत के घर के बाहर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित थे तथा दुुख की घड़ी में शहीद के पिता कृष्ण को ढाढ़स बंधा रहे थे।

सवा दो बजे मिली थी परिजनों को सूचना
सार्जेंट विक्रांत के शहीद होने की सूचना एयरफोर्स द्वारा उसके पिता कृष्ण को करीब सवा दो बजे फोन पर दी गई। इसके बाद देर शाम तक एयरफोर्स के अधिकारी परिजनों के संपर्क में रहे। परिजनों को शाम के समय बताया गया शहीद का पार्थिव शरीर वीरवार को दोपहर तक उनके पैतृक गांव भदानी में पहुंच सकता है।
विज्ञापन


सेना में परिवार के काफी लोग
शहीद विक्रांत के परिवार से काफी लोग सेना में हैं। शहीद विक्रांत के पिता कृष्ण के तीन भाई तथा एक बहन है। कृष्ण का छोटा भाई राज पहलवान को-ऑपरेटिव बैंक से सेवानिवृत्ति के बाद गांव का सरपंच रह चुका है। उससे छोटी बहन उर्मिला के पिता राजेंद्र दहिया व उनका बेटा दोनों आर्मी में कर्नल हैं। उनसे छोटे किशनचंद रेलवे में तैनात हैं तथा उनसे छोटे भाई अशोक का बेटा वरुण नेवी में लेफ्टिनेंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed