फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   वाहन चालकों में कहासुनी से ढाणी आरओबी पर लगा रहा डेढ़ घंटे जाम, पौने घंटे तक फंसे रहे शिक्षा मंत्री

वाहन चालकों में कहासुनी से ढाणी आरओबी पर लगा रहा डेढ़ घंटे जाम, पौने घंटे तक फंसे रहे शिक्षा मंत्री

Tue, 27 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
वाहन चालकों में कहासुनी से ढाणी आरओबी पर लगा रहा डेढ़ घंटे जाम, पौने घंटे तक फंसे रहे शिक्षा मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। दो वाहन चालकों की आपसी कहासुनी में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा दो घंटे तक फंसे रहे। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम में फंसे शिक्षामंत्री की गाड़ी को वहां से निकलवाया। पुलिस ने इस संबंध में ट्रक और पिकअप चालक पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं, करीब दो घंटे तक ओवरब्रिज की ट्रैफिक व्यवस्था बाधित होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह वाक्या रविवार देर शाम ढाणी फाटक ओवरब्रिज का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ढाणी फाटक ओवरब्रिज पर रविवार शाम करीब सवा छह बजे एक ट्रक चालक और पिकअप चालक की आपसी कहासुनी हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार साइड को लेकर दोनों का विवाद हुआ और इसके चलते उन्होंने अपने वाहन एक-दूसरे के सामने खड़े कर दिए। कई वाहन चालकों के समझाने पर भी वे गाड़ियां हटाने को तैयार नहीं हुए। बताया जा रहा है कि ट्रक झज्जर की तरफ जा रहा था जबकि पिकअप चालक इसकी विपरीत दिशा में महेंद्रगढ़ की तरफ जा रहा था। ओवरटेक कर पहले निकालने के प्रयास में उनकी कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

इसी दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा महेंद्रगढ़ से रोहतक जाने के लिए यहां से गुजरे तो वो भी जाम में फंस गए। जाम के कारणों का पता लगाने के लिए वो गाड़ी से नीचे उतरे और दोनों चालकों को समझाने भी पहुंचे। इस दौरान दोनों वाहन चालकों के न मानने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई और तुरंत सिटी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने भी दोनों वाहनों के चालकों को मनाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पुलिस ने जैसे-तैसे कर शिक्षा मंत्री की गाड़ी को तो वहां से निकलवा दिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो करीब दो घंटे तक रामबिलास शर्मा जाम में फंसे रहे। वहीं, इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहन चालकों पर सख्ती बरतकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में उनके खिलाफ सिटी पुलिस थाने में मामला भी दर्ज हुआ। पुलिस टीम रात करीब सवा आठ बजे ओवरब्रिज की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करवाकर लौटी। ट्रक चालक की पहचान बिहार के दरभंगा जिला के गांव गौरा पट्टी निवासी राजेश और पिकअप चालक की पहचान जावा निवासी संदीप के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री जिस ट्रक चालक की नासमझी से जाम में फंसे रहे वो ओवरलोड भी था। इसकी सूचना पाकर आरटीए विभाग भी हरकत में आया। घटनाक्रम के दौरान आरटीए विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और उन्होंने ओवरलोड के चलते कार्रवाई की गई। सूत्रों की मानें तो ओवरलोड वाहन देखकर शिक्षा मंत्री खफा नजर आए।


यह वाक्या रविवार देर शाम का है। शिक्षा मंत्री की गाड़ी को पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वहां से निकलवा दिया था और इसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कराई गई। दोनों वाहन चालकों की नासमझी से दो घंटे जाम लगा रहा हैै और दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। ट्रक ओवरलोड था और इस पर आरटीए विभाग ने भी कार्रवाई की।
राजबीर सिंह, कार्यवाहक सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed