फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   वर्ल्ड कप में देश के लिए जीतूंगा गोल्ड मेडल : अभिषेक वर्मा

वर्ल्ड कप में देश के लिए जीतूंगा गोल्ड मेडल : अभिषेक वर्मा

Mon, 10 Sep 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में देश के लिए जीतूंगा गोल्ड मेडल : अभिषेक वर्मा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। जकार्ता एशियन गेम्स में देश को सिलवर मेडल दिलाने वाले तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने कहा कि महज सिल्वर मेडल जीतने से उनकी भूख शांत नहीं हुई है, वह देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना चाहते हैं और इसी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। टर्की में होने वाले वर्ल्ड में देश के लिए गोल्ड मेडल जरूर जीतेंगे। अर्जुन अवॉडी अभिषेक वर्मा ने यह भरोसा रविवार को बहादुरगढ़ में खेल प्रेमियों को दिलाया।
दरअसल, स्वर्णकार संघ बहादुरगढ़ की ओर से रविवार को गोरैया पर्यटन केंद्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वर्णकार संघ, स्वर्णकार समाज और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ी अभिषेक वर्मा का जोरदार अभिनंदन किया। संघ के प्रधान पवन वर्मा, राजेंद्र वर्मा समेत तमाम पदाधिकारियों ने फूल मालाओं और स्मृति चिह्न भेंटकर अभिषेक का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान अभिषेक ने समाज के युवा वर्ग को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेने को प्रेरित किया। वर्मा ने कहा कि खेल जरूरी हैं, इससे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। खुद की तो पहचान बनती ही है देश का नाम रोशन करने का भी सौभाग्य प्राप्त होता है। मन लगाकर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में अभिषेक वर्मा ने कहा कि देश के लिए मेडल जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है। पदक जीतने के बाद जो मान सम्मान मिला वह उससे बेहद खुश हैं। विश्व स्तर पर मेडल जीतना बेहद मुश्किल होता है। देश काफी होते हैं और मेडल सिर्फ तीन, इसलिए बेहद कड़ा अभ्यास करना होता है। जकार्ता में उन्होंने सिलवर जरूर जीता, लेकिन उनकी भूख अभी शांत नहीं हुई। वह टर्की में होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल में देश को गोल्ड दिलाएंगे। वल्र्ड कप (फाइनल राउंड) सितंबर माह के अंत में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा खेल नीति को सराहा
दिल्ली के निवासी अभिषेक ने हरियाणा की खेल नीति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली व अन्य राज्य भी खेलों के लिए अच्छा कर रहे हैं, लेकिन हरियाणा का कोई सानी नहीं। खेलों को आगे बढ़ाने में हरियाणा सबसे आगे हैं, बाकी राज्य पीछे-पीछे चल रहे हैं। हरियाणा और आगे बढ़ता है तो दूसरे राज्य पीछे-पीछे आगे बढ़ेंगे। इससे खेल और खिलाड़ियों को फायदा ही है। उनके साथ आए कोच दिनेश वर्मा ने कहा कि अभिषेक बेहद होनहार है। जब पहली बार यह जीता तो इसने नेशनल रिकार्ड बनाया था।

अभिषेक की अचीवमेंट्स
वर्ष-2014 दक्षिण कोरिया एशियन गेम्स में गोल्ड और सिल्वर
वर्ष-2018 जकार्ता एशियन गेम्स में सिलवर मेडल
वर्ल्ड कप-2015 में सिल्वर मेडल
एशियन चैंपियनशिप 2015 में गोल्ड
वर्ल्ड रैकिंग- 5

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed