फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अंडरपास की अध कारिक घोषणा नहीं हुई तो ट्रैक से नहीं उठूंगा, चाहे ट्रेप उपर से गुजर जाए: विधायक राजदीप

अंडरपास की अध कारिक घोषणा नहीं हुई तो ट्रैक से नहीं उठूंगा, चाहे ट्रेप उपर से गुजर जाए: विधायक राजदीप

Tue, 12 Jun 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
अंडरपास की अध कारिक घोषणा नहीं हुई तो ट्रैक से नहीं उठूंगा, चाहे ट्रेप उपर से गुजर जाए: विधायक राजदीप
हनी सोनी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सी-34 फाटक अंडरपास मामले में नया मोड़ आने के बाद सोमवार को इनेलो विधायक राजदीप फौगाट ने जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने उन्हें ज्ञापन के जरिये 17 जून को रेलवे ट्रैक पर बैठने की चेतावनी दी है। विधायक ने स्पष्ट कहा कि जब तक अंडरपास की अधिकारिक घोषणा नहीं होगी, तब तक रेलवे ट्रैक पर डटे रहेंगे। फिर चाहे ट्रेन उनके उपर से गुजर जाए, वो नहीं उठेंगे। विपक्ष विधायक की चेतावनी पर सत्ता पक्ष विधायक सुखविंद्र मांढ़ी ने कटाक्ष किया है। विधायक सुखवद्रिं ने कहा कि इस मुद्दे को राजनैतिक स्टंट बनाने की बजाय विपक्ष विधायक सही ढंग से उठाकर सिरे चढ़ाएं। यह मुख्यमंत्री की घोषणा है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। विधायक राजदीप फौगाट ने कहा कि 17 जून को सुबह नौ बजे रेलवे ट्रैक पर आकर बैठ जाएंगे और इसकी जानकारी उन्होंने उपायुक्त को दे दी है। वहीं, विधायक ने उपायुक्त से इस मुद्दे पर सरकार से बातचीत कर अधिकारिक रूप से घोषणा करने की भी मांग की।
जवाब देकर थक चुका, अब मरने से नहीं हटूंगा पीछे: विधायक
इनेलो विधायक राजदीप फौगाट ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि यह मुद्दा 20 हजार लोगों से जुड़ा है। हर दिन लोग मुझसे इस बारे पूछताछ करते हैं और भाजपा राज में ये मेरी बदकिस्मती है कि मैं खुद नहीं समझ पा रहा हूं कि क्या खिचड़ी पक रही है। सरकार अंडरपास बनवाने का दम भरती है लेकिन रेलवे अधिकारी मना करते हुए पल्ला झाड़ रहे हैं। इस मांग को सिरे चढ़ाने के लिए जान की बाजी लगा दूंगा। विधायक ने कहा कि 17 जून को अकेला जाकर रेलवे ट्रैक पर बैठूंगा और अगर ट्रेन मेरे ऊपर से गुजार भी दें तो किसी के खिलाफ कई कार्रवाई नहीं होगी। यह मेरी अंतिम लड़ाई है और इसे इस बार अकेला लडू़ंगा। इसमें चाहे मेरी जान भी क्यों न चली जाए, पीछे नहीं हटूंगा।
विज्ञापन


राजदीप ने ट्रेन रोकी तो हजारों लोग होंगे परेशान : विधायक सुखविंद्र
सत्ता पक्ष से बाढड़ा विधायक सुखविंद्र मांढ़ी ने इनेलो विधायक के ट्रैक पर बैठने वाले कदम को गैर-जिम्मेदाराना बताया। सुखविंद्र ने कहा कि अगर वो ट्रैक पर बैठेंगे तो इससे ट्रेन रुकेगी और हजारों लोग परेशान होंगे। जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका ये दायित्व नहीं बनता कि एक क्षेत्र विशेष के लोगों की समस्याओं को लेकर हजारों अन्य लोगों को परेशान करें। मुख्यमंत्री ने अंडरपास की घोषणा की थी और क्षेत्र की जनता को भाजपा यह सौगात जरूर देगी। इस पर कागजी कार्रवाई चल रही है और रेलवे विभाग व सरकार इस मामले पर तालमेल बना चुके हैं। प्रदेश सरकार ने तो जिले को कई बड़ी सौगातें दी हैं और विपक्ष विधायक को सरकार की आलोचना करने की बजाय इन सौगातों के लिए आभार व्यक्त करना चाहिए। जिले का इंफ्रास्ट्रेक्चर खड़ा करने के लिए सरकार ने काम शुरू कर दिया और कई अधिकारियों की नियुक्ति तक की जा चुकी है। राजदीप फौगाट संयम से काम लें और सरकार के साथ मिलकर इस मांग को परवान चढ़ाने में सहयोग दें। इस राजनैतिक स्टंट बनाकर अन्य लोगों के लिए दिक्कतें खड़ी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच नवंबर को भी विधायक ने रोकी थी ट्रेन
अंडरपास की मांग को लेकर गत पांच नवंबर को भी विधायक राजदीप फौगाट पार्षदों सहित गांधी नगर के लोगों सहित रेलवे ट्रैक पर आ गए थे। इस दौरान करीब चार घंटे तक ट्रेन रोकी गई थी। इसके बाद रेलवे ने विधायक सहित कुछ पार्षदों पर भी केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed